आबादी क्षेत्र से 3 किमी दूर बाघ दिखने से इलाके में फैली दहशत

आबादी क्षेत्र से 3 किमी दूर बाघ दिखने से इलाके में फैली दहशत

चिरमिरी। प्रदेश में जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में कम ही दिखाई देते हैं। और जहां दिख जाएं वहां पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन जाता है। ऐसे ही मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के जनकपुर नगर के आबादी क्षेत्र से 3 किलोमीटर दूर खूंखार बाघ दिखने से इलाके में दहशत फैल गई।
राजनीतिक बैनर पोस्टर निकालने गई टीम को बाघ नदी में पानी पीते हुए दिखाई दिया।
आचार संहिता लगने पर राजनीतिक बैनर पोस्टर निकालने अमला टीम ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रही थी. इसी दौरान पुलिस प्रशासन की टीम को जनकपुर नगर से तीन किलोमीटर पहले फुलझर नदी में पानी पीते हुए खूंखार बाघ नजर आया। टीम ने अपनी गाडिय़ां रोककर बाघ को दूर से देखा। थोड़े देर बाद वह झाडिय़ों मे जाकर छुप गया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *