अरुण लोरमी,अमर बिलासपुर,बिल्हा धरमलाल,मुंगेली पुन्नू लाल तखतपुर धर्मजीत, कोटा प्रबल प्रताप,मस्तूरी से कृष्णमूति लड़ेंगे चुनाव
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए
बिलासपुर। भाजपा ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के 69 सीटों में से अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस बार फिर से पुराने चेहरे पर अधिकांश सीटों पर भाजपा नेताओ ने दाव लगाया है। सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। भाजपा ने सांसदों को विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए इस तरह का पहला प्रयोग किया है। छठवीं बार पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक वहीं पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से छठवीं बार चुनाव मैदान में होंगे। इसके अलावा कोटा विधानसभा क्षेत्र से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव नया चेहरा होंगे। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने नया दाव खेल है और जोगी की पार्टी से भाजपा में शामिल हुए धर्मजीत सिंह को भाजपा ने तखतपुर से प्रत्याशी बनाया है। वही मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार भाजपा से डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी चुनाव मैदान में होंगे। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं । वर्तमान में यहां से भाजपा के विधायक के रूप में रजनीश सिंह पिछला चुनाव जीते थे लेकिन यहां पर जातिगत समीकरण में पेज फस गया है अब एक ब्राह्मण उम्मीदवार को लेकर बेलतरा की टिकट रोक दी गई है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद भाजपा ने तखतपुर से धर्मजीत सिंह को एक नए चेहरे के रूप में चुनाव मैदान उतारा है। वही कोटा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की लगातार हार के बाद अब भाजपा ने प्रबल प्रताप को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके पहले भाजपा ने कोटा में बाहरी का गांव चला था और उम्मीदवार के रूप में पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल को 2008 के विधानसभा चुनाव में कोटा से भाजपा ने चुनाव लड़ाया था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। लेकिन इस इस बार भाजपा ने सरकार बनाने के लिए चुनावी रणनीति के तहत और अधिक से अधिक उनके विधायक जीते इसी फार्मूले पर नए समीकरण के तहत भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रदेश में अधिकांश सांसदों को इस बार विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी चुनाव मैदान में होंगे।

