आरपीएफ ने 19 टिकट दलाल को पकड़ा

आरपीएफ ने 19 टिकट दलाल को पकड़ा

बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा त्योहारों के सीजन को ध्यान में देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा 20 सितम्बर से 22 सितम्बर तक तीन दिनो का अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया है । इस अभियान के दौरान कुल 19 टिकट दलालों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है । यह कार्यवाही बिलासपुर रायपुर एवं नागपुर मण्डलों में एक साथ किया गया और अवैध टिकट दलालों पर शिकंजा कसते हुए कार्यवाही की गई है । यह कार्यवाही बिलासपुर, चाँपा, रायगढ़ ब्रजराजनगर, अनुपपुर, शहडोल, पेन्ड्रारोड, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर एवं छिंदवाड़ा में एक साथ किया गया । तीन दिनों की इस कार्यवाही में कुल 19 मामले दर्ज किए गए । जिसमें 25 अलग अलग पर्सनल यूजर आई डी पर कुल 425 टिकटें बनाया गया, जिसका मूल्य 5,40,887.77 रूपये को जप्त किया गया है । जिसमें 56,436.27 रूपये के भविष्य के यात्रा टिकट भी शामिल है । यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *