बचपन से पचपन तक के लोगों ने साइकिल चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश स्वच्छता ही सेवा और स्वच्छता लीग के तहत निगम का आयोजन, पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में महापौर ने दिलाया शपथ पांच सौ से अधिक लोग हुए शामिल, साइकिल राइडर्स से सराबोर हुई सडक़े

बचपन से पचपन तक के लोगों ने साइकिल चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश  स्वच्छता ही सेवा और स्वच्छता लीग के तहत निगम का आयोजन, पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में महापौर ने दिलाया शपथ  पांच सौ से अधिक लोग हुए शामिल, साइकिल राइडर्स से सराबोर हुई सडक़े

बिलासपुर । देश भर में चलाए जा रहे अभियान स्वच्छता लीग 2.0 के तहत बिलासपुर नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता का संदेश देने साइकिल रैली स्वच्छत बिलासपुर निकाली गई। जिसमें शहर के सभी वर्गों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। महापौर रामशरण यादव ने विकास भवन से साइकिल रैली को स्वच्छ झंडा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महापौर रामशरण यादव और निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत भी साइकिल चलाकर रैली में शामिल हुए। पांच सौ अधिक लोगों ने इस अभियान से जुडक़र शहर को स्वच्छ रखने लोगों को प्रेरित किया।

देश भर में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा और इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है,जिसका मुख्य थीम गार्बेज फ्री इंडिया है। इस अभियान के तहत नगर निगम बिलासपुर द्वारा अलग-अलग दिन स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और उन्हें स्वच्छता के कार्य में जोडऩा है। साइकिल रैली को लेकर शहरवासी काफी उत्साहित थे,सुबह छ: बजे से ही लोग विकास भवन पहुंचने लगे थे। सुबह सात बजे से शुरू हुए आयोजन में रैली के पूर्व प्रतिभागियों को टी शर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शहर के प्रथम नागरिक महापौर रामशरण यादव,निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत एवं एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला द्वारा झंडी दिखाकर साइकिल रैली की शुरुआत की गई। साइकिल रैली शहर के मुख्य मार्गों विकास भवन नेहरू चौक,देवकीनंदन चौक,सदर बाजार,गोल बाजार होते हुए पंडित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में समाप्त हुई। जहां बड़ी संख्या में आमजन,सामाजिक संगठन,ब्रांड एंबेसडर,राइडर्स को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जिसमें लोगों ने अपने एवं अपने आस-पास साफ सफाई रखने तथा शहर को स्वच्छ रखने में अपने योगदान का शपथ लिया।
कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव, निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत एमाईसी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला,अपर आयुक्त राकेश जायसवाल,उपायुक्त सती यादव,स्वास्थ्य अधिकारी अनुपम तिवारी,जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा, प्रवेश कश्यप,इंजीनियर सोमशेखर विश्वकर्मा, मनीष यादव श्रीकांत नायर,एसके मानिक उपस्थित रहें। बचपन से पचपन तक सभी ने लिया हिस्सा निगम द्वारा आयोजित स्वच्छतम बिलासपुर में शहर के सभी वर्गों ने हिस्सा लिया.आयोजित साइकिल रैली में दस साल के कबीर बरसानिया से लेकर सत्तर साल के हरविंदर सिंह तक ने साइकिल चलाया।
स्वच्छता में सबका साथ ज़रूरी-महापौर
महापौर रामशरण यादव ने कहा की स्वच्छता का कार्य तब तक अधूरा है,जब तक इसमें आमजन की सहभागिता ना हों,किसी एक के करने से ये कभी पूरा नहीं हो सकता,इसमें सबका साथ ज़रूरी है। शहर स्वच्छ रहेगा तभी हम सब स्वस्थ्य रहेंगे,हम सब मिलकर अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।
युवाओं की भूमिका अहम-कमिश्नर
निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने कहा की किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य या परिवर्तन लाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वच्छता में भी युवा आगे आएं और समाज में स्वच्छता को लेकर जागरूकता लाएं। इसलिए इस बार के स्वच्छता अभियान की थीम भी यूथ वर्सेज गार्बेज है और इसमें जीत युवाओं की ही होगी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *