हसदेव बचाने दूसरे दिन भी डटे रहे अनशनकारी

बिलासपुर (जीआर)। हसदेव जंगल आमरण अनशन के आज दूसरे दिन चंद्रप्रदीप बाजपेयी और प्रथमेशसविता पूरी ऊर्जा और जोश के साथ बैठे रहे। हसदेव बचाओ आंदोलन बिलासपुर में नागरिकों द्वारा स्थानीय कोन्हेर गार्डन में लगातार पिछले 140 दिन से धरना दिया जा रहा है। धरनास्थल पर आज भी दिनभर नागरिकों का आना जाना लगा रहा। नागरिकों ने अनशन करने वाले आंदोलनकारियों की खोजखबर और उनके स्वास्थ्य की जांच नहीं कराने पर प्रशासन की निंदा की। नागरिकों ने हसदेव क्षेत्र में तत्काल कटाई बंद करने की मांग की। आज धरनास्थल पर उपस्थित सदस्यों में प्रमुख रूप से साकेत तिवारी, श्रेयांश बुधिया, निलोत्पलशुक्ल, आलोक शुक्ला , नंद कश्यप, असीम तिवारी, महमूद हसन रिजवी, पवन पांडे, डॉ रश्मि बुधिया, ज्ञानेंद्र शर्मा, रिजाउल लश्कर, बी आर कौशिक, राकेश खरे, अनुराग शुक्ला, अनीश अग्रवाल, राजू साहू, राजेश खरे, सर्व आदिवासी समाज से सविता साय, रंगिया प्रधान, रमेश चन्द्र श्याम उपस्थित रहे।
कैंडल मार्च भी निकला
हसदेव बचाओ आंदोलन बिलासपुर में नागरिकों द्वारा कोन्हेर गार्डन से रिवर व्यू तक सैकड़ों नागरिकों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में ग्राम लोखंडी की अनेक महिलाओं ने भागीदारी निभाई। कैंडल मार्च में नागरिक नारे लगाते हुए और हसदेव के जंगलों की कटाई बंद करने की मांग करते हुए रिवर व्यू पहुंचे। रिवर व्यू में उपस्थित नागरिकों ने पेड़ों की कटाई होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रध्दांजलि दी। उसके लोगों ने हसदेव की कटाई के संबंध में अपने विचार रखे और गीत गाए।रिवर व्यू तक सैकड़ों नागरिकों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में ग्राम लोखंडी की अनेक महिलाओं ने भागीदारी निभाई। कैंडल मार्च में नागरिक नारे लगाते हुए और हसदेव के जंगलों की कटाई बंद करने की मांग करते हुए रिवर व्यू पहुंचे। रिवर व्यू में उपस्थित नागरिकों ने पेड़ों की कटाई होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रध्दांजलि दी। उसके लोगों ने हसदेव की कटाई के संबंध में अपने विचार रखे और गीत गाए।


