आईजी ने स्टार लगाकर एएसआई पद पर किया पदोन्नत
18 प्रधान आरक्षकों को मिली पदोन्नति

बिलासपुर (जीआर)। बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिला इकाईयों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु पदोन्नति प्रक्रिया आयोजित की जाकर माह-जून 2022 में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद की योग्यता सूची जारी की गई थी।  इन पुलिसकर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने उपरांत पदोन्नति की समस्त अर्हताएं पूर्ण करने वाले रेंज अंतर्गत कुल 18 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर 28 सितम्बर  को पदोन्नति प्रदान किया जाकर आज दिनांक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज  रतन लाल डांगी के द्वारा सभी नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को  उनके कंधे पर सहायक उप निरीक्षक के रैंक का स्टार लगाकर पदोन्नत सभी पुलिसकर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी गई। इस स्टार सेरेमनी कार्यक्रम में रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक  सुशीला टेकाम व उप पुलिस अधीक्षक  माया असवाल सहित नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों के परिजन एवं रेंज कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *