मुद्रा लोन के नाम पर ऑनलाइन ठगी,3 आरोपी कटनी से गिरफ्तार
आरोपियों से ढाई लाख नकद सहित साढ़े चार लाख का माल बरामद
दिल्ली,गुडग़ांव,बनारस व कटनी में स्थान बदलकर वारदात को देते थे अंजाम


बिलासपुर  (जीआर)। मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने कटनी से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी रैकेट बनाकर बड़े पैमाने पर ठगी करते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ढ़ाई लाख नकद सहित 4.5 लाख से अधिक की संपत्ती जब्त की है। जिसमें लैपटाप,टैबलेट,मोबाइल,एटीएम बैंक पास बुक चेक बुक बरामद किया है।
पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थी जसविंदर कुमार पिता विनय कुमार निवासी रेल्वे कालोनी, तारबाहर द्वारा तोरवा थाने में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि प्रार्थी को अपने पैतृक मकान निर्माण के लिये लोन की आवश्यकता थी, जिस कारण वह लोन के लिये ऑनलाइन वेबसाईट सर्च कर रहा था ।
इस दौरान अज्ञात आरोपीगण के द्वारा मुद्रा फाइनेंस एवं बजाज फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर कॉल कर 4,32,535 रु. की ऑनलाईन ठगी कर ली गई। मामले में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, मामले में  अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक  स्नेहिल साहू के मार्ग दर्शन में थाना तोरवा से विशेष टीम गठित कर साइबर सेल से तकनीकी साक्ष्य एकत्र किये गये जिसके विश्लेषण पर पाया गया कि आरोपीगण शातिर है जो पुलिस द्वारा पकड़े जाने से बचने के लिए स्थान बदल-बदल कर ठगी की घटना कारित करते हैं।
इस दौरान थाना तोरवा से 05 सदस्यीय पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली तथा गुडगांव रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य व फिल्ड वर्क के आधार पर आरोपियों का वर्तमान ठिकाना मप्र के कटनी में होना पाया।
जहां से रविन्द्र कुमार पिता नन्दलाल 26 वर्ष निवासी पिण्डरा थाना फूलपूर वाराणासी उत्तरप्रदेश,विकाश कुशवाहा पिता प्रमोद कुशवाहा 24 वर्ष निवासी माडर थाना विजयपुर जिला गोपालगंज बिहार,सुजित कुमार मुखिया पिता उमेश कुमार 26 वर्ष ग्राम बेहारी थाना दरभंगा बिहार को घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, लेपटॉप, टेबलेट विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, बैंक पास बुक, चेक बुक तथा ठगी के रकम में से 2,55,000 रु. नगद बरामद किया गया। मामले में जब्त बैंक खातों का अध्ययन कर बैंक खातों स्थित रकम को होल्ड कराने हेतु संबंधित बैंक को पत्राचार किया जावेगा।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह,उप निरीक्षक हृदय शंकर पटेल,प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह,धर्मेन्द्र साहू,यशपाल टंडन,लक्ष्मी कश्यप,सायबर सेल से प्रभाकर तिवारी,शकुन्तला साहू सतीश साहू का विशेष योगदान रहा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *