अवैध प्लाटिंग की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक

बिलासपुर (जीआर)।  नगर पंचायत बोदरी में अवैध प्लाटिंग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने खरीदी बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कलेक्टर  सौरभकुमार के निर्देश पर एसडीएम बिल्हा अमित गुप्ता ने आज यह कार्रवाई की है। उन्होंने जिला पंजीयक बिलासपुर एवं उप पंजीयक बिल्हा को अवैध प्लाटिंग के खसरे एवं रकबे की जानकारी देते हुए पंजीयन पर रोक लगाने कहा है। अवैध प्लॉटिंग का यह मामला बोदरी नगर पंचायत क्षेत्र के पटवारी हलका नम्बर 1 से संबंधित है। पटवारी प्रतिवेदन के अनुसार 19 खसरों पर जिनका रकबा लगभग 4 एकड़ है, के भूमिस्वामियों द्वारा बिना अनुमति टुकड़ों में बांटकर अवैध प्लांटिंग किया जा रहा था। इन भू-स्वामियों में रविन्द्र गोयल पिता रामेश्वर लाल गोयल निवासी बिल्हा, अमिता रंजन शाह एवं अखिलेश अग्रवाल शामिल हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *