एक ही रात में 6 दुकानों सहित मंदिर में चोरी, 11 लाख का माल पार, पुलिस की रात्रि गश्त की खुली पोल
बिलासपुर। शहर में एक साथ कई दुकानों में चोरो ने एक ही रात में धावा बोलकर लाखों के माल सहित नकदी रकम पार कर दिए है। जिससे पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग रहे है। वही रात्रि गश्त की पोल एक बार फिर खुल गई है। शहर में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। जिससे आमजन और पुलिस भी परेशान है। शहर के सिविल लाइन थाने से कुछ ही दूर मेंन रोड स्थित वर्ल्ड आफ टाइटन और कमलेश ट्रेडर्स में शुक्रवार की रात लंबी चोरी होने की जानकारी मिल रही है। पता चला है कि इन दोनों ही दुकानों से कुल 11 लाख रुपए से अधिक रकम चोरों ने पार कर दी है। जैसी की जानकारी मिली है दोनों ही दुकानों में चोर ऊपर छत से भीतर घुसे और गले में रखी लाखों रुपए की नगद रकम लेकर पर हो गए। सूत्रों के अनुसार वर्ल्ड ऑफ टाइटन से गल्ले में रखे 8 लाख रुपए से अधिक नगद रकम चोरों ने पार कर दी। इसी तरह कमलेश ट्रेडर्स में भी गल्ले में रखे तीन लाख रुपए से अधिक रकम पार कर दी। बहरहाल, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की गंभीरता पूर्वक जांच कर रहे हैं।
मंदिर से 10 तोला चांदी का मुकुट पार

ग्राम पंचायत परसदा में 2 चोटों ने हनुमान जी की मूर्ति से मुकुट पार कर दिया। चांदी का मुकुट 10 तोला वजनी था जिसे आर्मी के जवान ने मंदिर में चढ़ाया था। करगी रोड कोटा के मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम पंचायत परसदा में 2 चोटों ने दिनदहाड़े श्री हनुमानजी व शिव जी के मंदिर से हनुमानजी के सिर पर लगी 10 तोले के चाँदी का मुकुट पार कर दिया। मुकुट मंदिर के निर्माता पवन कुमार गुप्ता द्वारा चढ़ाया गया था जो माड़ीपुर में आर्मी में पदस्थ है और देख भाल के लिए सीसीटीवी भी लगाए हुए है, जिससे वह मंदिर को देखते रहते है, पुजारी द्वारा जानकारी दिया गया कि हनुमानजी का मुकुट चोरी हो गया तब सामने लगे सीसीटीवी कैमरा देखा गया। जिसमे 2 अज्ञात चोरों द्वारा मुकुट को चोरी करना दिखाई दे रहा है, घटना की जानकारी जगत साहू, कैलाश वस्त्रकार, शिव वस्त्रकार, मुकेश साहू, सोनी निर्मलकर, परमेश्वर कौशिक, अमित व ग्राम वासियो ने सकरी पुलिस को दी। सकरी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
मसाला दुकान में 15 दिन में दूसरी चोरी

कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार स्थित मसाला दुकान में 15 दिन में दो बार हुई चोरी का पता लगाने पुलिस नाकाम साबित हो रही है। मसाला दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए, चोर की पहचान होने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आपको बता दें कि शनिचरी बाजार में श्रीधर वाधवानी का मसाला दुकान है। 15 दिन पहले चोरों ने दुकान में चोरी की थी जिसकी एफआईआर रिपोर्ट दुकान संचालक श्रीधर वाधवानी द्वारा दर्ज कराई गई थी। साथ ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिया था। पुलिस ने चोर की पहचान भी कर ली और चोर के घर पहं ुचे लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस द्वारा उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसका खामियाजा 15 दिन बाद दोबारा उसी मसाला दुकान में 6 हजार रुपए नगद के साथ 5 हजार का सामान चोर ने पार कर दिया। इस बार चोर ने दुकान में रखे सीसीटीवी कैमरे और टीवी को भी तोड़ दिया। बहरहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

