केंद्र सरकार बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट के विकास के लिए उदासीन, रक्षा मंत्रालय नेअभी तक एयरपोर्ट को जमीन नहीं सौंपी, सेना की सहमति से 90 करोड़ जमा हुए 15 दिन से अधिक बीते

केंद्र सरकार बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट के विकास के लिए उदासीन, रक्षा मंत्रालय नेअभी तक एयरपोर्ट को जमीन नहीं सौंपी, सेना की सहमति से 90 करोड़ जमा हुए 15 दिन से अधिक बीते

बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बयान जारी करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट के विकास के लिए उदासीन है समिति ने कहा कि सेना की सहमति से कलेक्टर बिलासपुर द्वारा 90 करोड़ जमा हुए 15 दिन से अधिक समय बीता परन्तु अभी तक रक्षा मंत्रालय द्वारा अभी तक एयरपोर्ट को जमीन वापसी का पत्र नहीं भेजा है समिति ने मांग की कि जब इस मसले पर सहमति हो चुकी है तो फिर अब भूमि हस्तांतरण में देरी क्यों की जा रही है
केंद्र सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट की उपेक्षा का यह ताजातरीन मामला है इसके पहले नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के तहत आने वाली एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ए ए आई ने बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ छलावा करते हुए उड़ान 5.0 योजना से लाभान्वित एयरपोर्ट की सूची से बिलासपुर और जगदलपुर का नाम हटा दिया है जबकि इन दोनों जगह केवल एक एक उड़ान ही संचालित है और दोनों एयरपोर्ट अंडरसर्वेड की श्रेणी में आते है. अन्य राज्यों के ऐसे कई एयरपोर्ट इस सूची में शामिल है।हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने भेद भाव का आरोप लगाते हुए कहा कि ए ए आई हमेशा से बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास में बाधक बन रही है पहले भी उसके द्वारा बिलासपुर भोपाल उड़ान को उड़ान योजना के तहत स्वीकृत होने से 3 साल के पहले बंद करने पर अलायन्स एयर कंपनी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है. समिति ने विस्तार से बताते हुए कहा कि ए ए आई ने उड़ान योजना के मापदंडो में फेर बदल कर एक एयरपोर्ट पर सप्ताह में 7 से अधिक लैंडिंग टेकऑफ होने पर एयरपोर्ट को अंडर सेर्वेड श्रेणी से बाहर कर दिया है। बिलासपुर एयरपोर्ट में केवल 8 लैंडिंग टेकऑफ है और व्यावहारिक रूप से एक ही फ्लाइट है वैसे हीजगदलपुर में भी केवल एक फ्लाइट संचालित है रायपुर- जगदलपुर- हैदरबाद जिसे दो फ्लाइट गान कर जगदलपुर को भी उड़ान योजना से बाहर कर दिया गया है।हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को ज्ञापन भेज नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलवाने की मांग की है और साथ ही स्थानीय सांसद से भी अपील की है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए बिलासपुर के साथ किये जा रहे भेदभाव को समाप्त कराये।हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना आज भी जारी रहा और आगमन के क्रम से सर्व बद्री यादव, देवेंद्र सिंह, समीर अहमद, महेश दुबे, मनोज श्रीवास, राकेश शर्मा, रवि बनर्जी, राघवेंद्र सिंह बोगो, कमल सिंह ठाकुर, विजय वर्मा, अनिल गुलहरे, केशव गोरख, दीपक कश्यप, अशोक भंडारी, रशीद बखस, संतोष पीपलवा, मोहसीन अली, नरेश यादव, गोपाल दुबे, चंद्रप्रकाश जायसवाल, अक़ील अली शाहबाज़ अली, और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *