चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, बिलासपुर में पटाखे फूटे,मिठाइयां बटी

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, बिलासपुर में पटाखे फूटे,मिठाइयां बटी

बिलासपुर। भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंच गया । लैंडर विक्रम के चंद्रमा की धरती पर उतरते ही भारत ने नया इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक सफलता पर आज बिलासपुर में जश्न का माहौल रहा। रिवरव्यू में छात्रों ने भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए मिठाइयां बांटी एवं नृत्य करते रहे। गोल बाजार में भी जश्न का माहौल रहा और लोग एक दूसरे को बधाइयां देते हुए नजर आए। जिस दौरान लैंडिंग का प्रसारण हो रहा था सडक़े सूनी थी और लोग टीवी से चिपके हुए थे। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में सीधा प्रसारण किया गया, जिसे छात्रों , अध्यापकों और स्वयं कुलपति ने देखा।
पंडित नेहरू का सपना पूरा हुआ-शैलेष
बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे ने देश की जनता और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जिन्होंने1954 में इसरो की स्थापना की थी,उनका सपना आज पूरा हुआ । उन्होंने कहा कि देश जब आज़ाद हुआ तो डॉ. विक्रम साराभाई भारत लौटे थे ।वह अपने स्तर पर कुछ रिसर्च कर रहे थे । उनके लिए संस्थान बनाया गया आज उन्ही के नाम पर विक्रम लैंडर चंद्रमा भारत पर झंडा फहरा दिया है।आज देर रात तक चन्द्रयान-3 के चांद पर उतरने की ही चर्चा रही ।लोग आगे भी टीवी पर प्रसारण देखते रहे।अब लोगों को विक्रम लैंडर द्वारा भेजी जाने वाली चंद्रमा की सतह की तस्वीरों का इंतजार है।

चंद्रयान-3 के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतम लैंडिंग के लिए इसरो के पूरे टीम व समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-अमर अग्रवाल

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *