आज 63 मवेशियों को पकड़ा गया, एक माह में 1700 मवेशियों को पकड़ा जा चुका है,अवारा मवेशियों को पकड़ने निगम का अभियान लगातार जारी
बिलासपुर।सड़क और खुलें में घूमने वाले 63 मवेशियों को आज निगम की टीम द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़कर गोठान शिफ्ट किया गया। पशुओं को खुले में घूमने से रोकने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा मवेशी मालिकों से अपने पालतू जानवरों को बाहर नहीं छोड़ें इसके लिए भी समझाइश दी जा रही है। सड़को पर दिखने वाले मवेशियों को पकड़ने के बाद शहरी समेत ग्रामीण गोठान ले जाया जा रहा है। वहीं पिछले एक महीने से अधिक समय में नगर निगम की टीम द्वारा लगभग 1700 अवारा मवेशियों को सड़क से हटाकर पकड़ा गया है।
रात के अंधेरे में भी मवेशी और राहगीर दोनों सुरक्षित रहें इसके लिए पकड़े जा रहें मवेशियों के गले में निगम कर्मियों द्वारा रेडियम पट्टी बांधा जा रहा है। निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने विभिन्न स्तरों पर प्रयास जारी है।

पशुपालक नहीं दे रहें ध्यान
नगर निगम द्वारा रोजाना मवेशियों को सडकों से पकड़ा जा रहा है,मवेशी मालिक उन्हें छुड़ा कर घर तो ले जाते है पर वापस मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं जिससे मवेशी फिर सड़कों पर दिखने लगते है। गोठान में मवेशी मालिकों को खुलें में ना छोड़ने के लिए बकायदा समझाइश भी दी जा रही है।

जारी किया गया है हेल्पलाइन नंबर
मवेशियों की शिकायत के लिए विकास भवन में कंट्रोल सेंटर तैयार किया गया है जिसका हेल्पलाइन नंबर 07752471224 जारी किया गया है। सड़क पर मवेशी दिखने पर इस नंबर पर काॅल करने से टीम द्वारा मवेशियों को पकड़ा जा रहा है।

