राज्य शासन से पैसा मिलते ही जमीन वापसी सुनिश्चित करें रक्षा मंत्रालय, 4सी प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने का कार्य शीघ्र प्रारंम्भ करें

राज्य शासन से पैसा मिलते ही जमीन वापसी सुनिश्चित करें रक्षा मंत्रालय, 4सी प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने का कार्य शीघ्र प्रारंम्भ करें

बिलासपुर। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति का धरना आज दिनांक 29.07.2023 को भी जारी रहा जैसा की मालूम हो की राज्य शासन के द्वारा सेना से जमीन वापसी के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई थी। इससे बिलासपुर एयरपोर्ट का रनवे 2800 मीटर का हो जायेगा। और अब इसके बाद इस एयरपोर्ट पर भी बोईंग एवं बड़े विमान की आवाजाही चालू हो जायेगी। जिससे बिलासपुर ही नहीं बल्कि आस पास के बहुत से जिले के लोगों को हवाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
संघर्ष समिति के वक्ताओं ने यह मांग रखी है कि राज्य शासन ने सेना को देने के लिए राशि स्वीकृत कर दी है, अब रक्षा मंत्रालय भी जनभावनाओं को देखते हुए जल्द से जल्द सेना की हिस्से वाली जो जमीन उनके कब्जे में है उसे राज्य शासन को देने में शीघ्रता दिखाये। आज के धरना में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि 4सी प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने का कार्य भी अतिशीघ्र प्रारंभ करना चाहिए। क्योंकि बिलासपुर एयरपोर्ट भी अब बहुत जल्द एक बड़ा एयरपोर्ट बनने की ओर अग्रसर है।
आज की सभा में आगमन के क्रम से नगर महापौर रामशरण यादव, देवेन्द्र सिंह (बाटू), समीर अहमद, महेश दुबे, मनोज श्रीवास, संतोष पीपलवा, प्रदीप राही रसीद बक्स, अभयनारायण राय दीपक कश्यप, नरेश यादव, अनिल गुलहरे, अनिल जांगड़े, जणजीत सिंह, सीएल मीणा, केशव गोरख आदि सदस्य उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *