खूंटाघाट व घोंघा जलाशय से पानी छोड़ने का दिया आदेश, अल्पवर्षा के कारण लिया गया निर्णय

खूंटाघाट व घोंघा जलाशय से पानी छोड़ने का दिया आदेश, अल्पवर्षा के कारण लिया गया निर्णय

बिलासपुर। खूंटाघाट और घोंघा जलाशय की नहरों से पानी छोडऩे के आदेश जारी कर दिए गए है। कलेक्टर ने गुरुवार तक किसानों के लिए दोनों डेम से पानी छोडऩे के निर्देश दिए है। यह निर्देश जिले में अल्प और खंड वर्षा होने के कारण लिया गया है।
जिला जल उपयोगिता समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर के निर्देश पर और जनप्रतिनिधियों, कृषकों की मांग पर खुंटाघाट और घोंघा जलाशय से पानी छोडऩे का निर्अणय लिया गया है। अल्पवर्षा की स्थिति को देखते हुए खूंटाघाट जलाशय के बांयी तट नहर में एवं दांयी तट नहर से तथा जल संसाधन संभाग कोटा के अंतर्गत घोंघा जलाशय के नहरों में खरीफ सिंचाई 2023 हेतु गुरूवार 27 जुलई को सुबह 11 बजे बिल्हा, मस्तूरी एवं कोटा विकासखण्ड के ग्रामों में खरीफ सिंचाई हेतु मुख्य नहर के वितरक शाखा एवं उपशाखा नहरों से पानी छोड़ा जावेगा।
मानसून की वर्षा में अनिश्चितता व खण्ड वर्षा एवं तेज धूप के कारण खेतों में कृषि कार्य बुवाई एवं रोपाई हेतु पानी की कमी से धान की फसल पिछड़ रही है।
अत: जलाशयों से पानी छोड़ा जाना आवश्यक है। मुख्य नहर के अंतिम छोर तक निर्वाध सिंचाई हेतु मैदानी अमलों को सतत पेट्रोलिंग के निर्देश दिये गये है। क्षेत्र के कृषकों से सहयोग की अपील करते हुए पानी एवं नहर को सुरक्षित रखते हुए आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करने का आग्रह किया गया है। मछली मारने वालों एवं अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा रात में नहर के पानी को हेडअप कर रोकने की प्रवृत्ति को देखते हुए पेट्रोलिंग किये जाने के निर्देश दिये गये है। नहर पाटने या पम्प अथवा किसी अन्य माध्यम से अवैधानिक रूप से सिंचाई करने पर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *