हिंडन नदी की बाढ़ से हाहाकार, कॉलोनियों में घुसा बाढ़ का पानी, 500 से अधिक गाड़ियां डूबी

हिंडन नदी की बाढ़ से हाहाकार, कॉलोनियों में घुसा बाढ़ का पानी, 500 से अधिक गाड़ियां डूबी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। हिंडन नदीं के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया है। मंगलवार को भी नोएडा में भारी बारिश हुई। भारी बारिश और हिंडन नदी का जलस्तर बढऩे के कारण नोएडा इको-टेक क्षेत्र में लगभग पांच सौ से अधिक गाडिय़ां पानी में डूब गई। दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के कई इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश हुई। भारी बारिश से यहां के लोगों के तेज गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। भारी बारिश और हिंडन नदी में आई बाढ़ के कारण नोएडा के कई इलाकों जलजमाव हो गया। ये नोएडा ईको-टेक क्षेत्र के लोगों के लिए कहर बन गया, इस जलजमाव में लगभग 500 से अधिक गाडिय़ां पानी तैरती हुई नजर आई।
बारिश के कारण नोएडा में कई जगह सीवर बैक मारने लगे, जिससे कई जगहों पर पानी बाहर निकलने के बजाय घरों में भरने लगा। ऐसी स्थिति नोएडा एक्सटेंशन के गौर सिटी सोसायटी में भी देखने को मिली, जहां बारिश की वजह से सीवर सिस्टम ओवर फ्लो हो रहा है, जिससे पानी बाहर निकलने के ओवर फ्लो होकर फ्लैटों और घरों के अंदर आ रहा है. स्थानीय लोगों ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कई सोसायटी के बेसमेंट में भरा पानी
तेज बारिश के कारण नोएडा एक्सटेंशन के कई सोसायटीज और सडक़ों पर जलजमाव हो गया। इस दौरान गौर सिटी पार्ट- 1 और 2 के अलावा, इको विलेज और गैलेक्सी सोसायटी कैंपस और बेसमेंट में पानी जमा हो गया। इससे यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए।

यमुना के जलस्तर में गिरावट जारी
अभी खतरे के निशान से है ऊपर
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में मंगलवार को भी गिरावट देखने को मिली, लेकिन यह अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग सीडब्ल्यूसी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 12 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज ओआरबी पर जलस्तर 205.4 मीटर था। ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 13 जुलाई को 208.66 मीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद नदी का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास बना हुआ है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से नदी में पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर रविवार को एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *