सर्व हिंदू समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली, कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व रोड किया जाम,पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रही, कलेक्टर के आश्वासन के बाद आंदोलन हुआ खत्म
बिलासपुर। सर्व हिंदू समाज ने आज पुलिस प्रशासन के खिलाफ निकाली जन आक्रोश रैली निकाली लालबहादुर शास्त्री स्कूल से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची । इस दौरान जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की गई, वही प्रदर्शनकारियों ने नेहरू चौक में पुलिस प्रशासन का पुतला भी दहन किया।
सर्व हिंदू समाज ने आज दोपहर बड़ी संख्या में रैली निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। लेकिन कलेक्टर अपने कार्यालय में मौजूद नही थे।

उनकी अनुपस्थिति में अतिरिक्त कलेक्टर ज्ञापन लेने आए लेकिन कलेक्टर से मिलकर ही ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी अड़े रहे। जिसके चलते कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने आज दिन भर गहमा गहमी का माहौल बना रहा। और आंदोलनकारीयों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगातार नारे बाजी करते रहे ,कलेक्टर के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी आंदोलनकारियों ने किया, इस दौरान आवागमन को भी दोनो ओर से आंदोलनकारियों ने बंद कर दिया। पुलिस प्रशासन को इस रैली की जानकारी पहले से ही दे दी गई थी जिसके चलते कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। जिसमे अति पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, डीएसपी, सभी थानों के टीआई सहित भारी पुलिस बल मौजूद था।
यह प्रदर्शन तोरवा पटेल मोहल्ला निवासी संतोष पटेल की 19 वर्षीय पुत्री को अन्नपूर्णा विहार निवासी आफताब हुसैन पिता स्व. अफजल हुसैन बरगला कर भगा ले गया था। लडक़ी के परिवार वालो ने जिसकी रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज कराई थी। जिस पर तोरवा पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रमांक 52/2023 दर्ज किया। और देर रात पुलिस ने आफताब हुसैन व युवती दोनो को बरामद भी कर लिया गया था, लेकिन उक्त घटना को लेकर जब पुत्री के पिता के साथ शहर के कुछ नागरिक थाने जा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की तो पुलिस ने उनके विरुद्ध कुछ दिनों बाद भा.द.वि. की धारा 147, 148, 186, 341, 353 के तहत रिपोर्ट क्रमांक 350/2023 दर्ज कर लिया था। जिसे लेकर हिन्दू संगठन पुलिस के खिलाफ अक्रोषित हो उठे । इसी आक्रोश को प्रदर्शित करते हुए आज सर्व हिंदू समाज ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाल कर कलेक्टर से मांग की है की हिन्दू सर्व समाज के खिलाफ दुर्भावना से की है झूठी एफआईआर को खारिज की जाय तथा झूठी रिपोर्ट लिखने वाले थाने के पुलिस अधिकारी को तत्काल निलंबित कर न्यायिक जांच कराई जाए।

गुरुवार की आक्रोश रैली में 5000 से अधिक की भीड़ पहुंची थी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, आर एस एस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे अलग-अलग संगठनों से जुड़े पदाधारी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। आक्रोश रैली का समर्थन करने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह भी पहुंचे थे। इस आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।

