रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा में बिलासपुर संभाग से 25 हजार भाजपाई होंगे शामिल, भाजपा कार्यालय में हुई संभागस्तरीय बैठक

रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा में बिलासपुर संभाग से 25 हजार भाजपाई होंगे शामिल, भाजपा कार्यालय में हुई संभागस्तरीय बैठक

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 जुलाई को रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में बिलासपुपर संभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिलासपुर संभाग अंतर्गत जिला बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी जिलों के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 जुलाई को रायपुर में होने वाली जनसभा में कितने कार्यकर्ता जायेंगे उसकी विधानसभा स्तर पर समीक्षा की एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा के उपरांत तय किया गया कि बिलासपुर संभाग से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में 25 हजार कार्यकर्ता रायपुर जायेंगे एवं जानकारी दी कि सभी कार्यकर्ता जनसभा में 7 जुलाई को प्रातः 9 बजे तक रायपुर पहुॅच जाये।
बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर रामदेव कुमावत, कोरबा डॉ.राजीव सिंह, मुंगेली शैलेष पाठक, सक्ती कृष्णकांत चंद्रा, जांजगीर गुलाब चंदेल, सारंगढ़ सुभाष जालान, जीपीएम कन्हैया राठौर, राजा पाण्डेय, हर्षिता पाण्डेय, घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि, ब्रजेन्द्र शुक्ला, अशोक चावलानी, गोपाल साहू, विवेकरंजन सिन्हा, गुरूपाल सिंह भल्ला, दिनेश गबेल, विकास महतो, पवन गर्ग, प्रफुल्ल तिवारी, अशोक साहू, ज्योतिलाल पटेल, दिनेश सिंह, व्ही.रामा राव, पंकज तिवारी, राकेश तिवारी, गगन जयपुरिया सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती टीना बैंटिक दो दिनों के बिलासपुर जिले के प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का दिनांक 5 एवं 6 जुलाई को संगठनात्मक प्रवास आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम की प्रदेश में महिला मोर्चा को धरातल पर मजबूत करने तथा उनके वर्तमान संरचना एवं संगठनात्मक कार्यो का आकलन करने के ध्येय से किया गया है। विषय संदर्भ में प्रकाश डालते हुए जिला बिलासपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती जयश्री चौकसे ने बताया कि हम चुनावी वर्ष से गुजर रहे है अतः आवश्यक है कि समय रहते संगठन की कमियों को दूर कर इसे व्यवस्थित कर लिया जाये जिससे होने वाले चुनाव में बेहतर परिणाम मिल सके। इसी आशय से स्थानीय मुद्दे जो आमजन को प्रभावित करते हो उन सभी विषयों को लेकर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती टीना बैंटिक दो दिनों के बिलासपुर जिले के प्रवास होगी जो कि मंडलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी, साथ ही धार्मिक स्थलों, कॉलेजों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी प्रवास करेगी। नव मतदाताओं एवं महिला लाभार्थी जो केन्द्र सरकार के योजना से लाभान्वित है उनसे सम्पर्क करेगी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *