29 वां सत्र महिला तृतीय लिंग नवआरक्षक से ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान पर बिलासपुर की बेटी महिला नवआरक्षक अभिलाषा सिंह रही

29 वां सत्र महिला तृतीय लिंग नवआरक्षक से ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान पर बिलासपुर की बेटी महिला नवआरक्षक अभिलाषा सिंह रही

बिलासपुर । पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव के मुख्य आतिथ्य में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना के परेड ग्राउंड में 469 पुरुष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिला एवं तृतीय लिंग के 29 वें सत्र दीक्षांत समारोह में 308 महिला एवं 12 तृतीय लिंग नवआरक्षक तथा पुरुष नवआरक्षकों के 42 वें सत्र दीक्षांत समारोह में 149 नव आरक्षक सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि अजय यादव (भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, छत्तीसगढ़ ने अपने संबोधन में दीक्षांत परेड समारोह में शामिल नवआरक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण सदैव एक तराशने की प्रक्रिया होती है। इस अवसर पर उन्होंने अपने पासिंग आउट परेड का भी स्मरण किया। श्री यादव ने कहा कि पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर 29वां सत्र महिला / तृतीय लिंग नवआरक्षक से ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान महिला नवआरक्षक अभिलाषा सिंह- पिता रवि सिंह ग्राम महमंद निवासी जिला- बिलासपुर को 6 हजार के संतन्व पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया, जिसमें अभिलाषा सिंह ने अपने पूरे परिवार एवं दोस्तों का आभार व्यक्त किया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *