रेलवे क्रॉसिंग पर ओएचई लाइन के संपर्क में आने पर ट्रक में लगी आग, 4 घंटे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

रेलवे क्रॉसिंग पर ओएचई लाइन के संपर्क में आने पर ट्रक में लगी आग, 4 घंटे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

सक्ती । सक्ती जिले के बाराद्वार के पास सकरेली रेलवे क्रॉसिंग पर ओएचई लाइन के संपर्क में आने से एक ट्रक में भीषण आग लग गई। शुक्रवार देर रात घटना के बाद ट्रक काफी देर तक ट्रैक पर जलता रहा, जिसके कारण हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन करीब चार घंटे तक बंद रहा । नेशनल हाईवे 49 पर भी करीब 8 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा. एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। बाराद्वार रेलवे स्टेशन पर दोपहर एक बजे से आजाद हिंद एक्सप्रेस खड़ी होने से यात्री काफी परेशान हो रहे थे।
घटना के बाद रेलवे की आपातकालीन राहत वाहन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को खाली कराया। इसके चलते इस रूट की कई ट्रेनों को आउटर या स्टेशनों पर रोका गया। यात्री कल रात से ही ट्रेनों में फंसे रहे. हालांकि, ट्रैक साफ होने के बाद अब ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। वहीं, हाईवे पर यातायात फिर से शुरू हो गया है। रेलवे की आपातकालीन राहत गाड़ी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को खाली करवाया। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रक में तार भरा हुआ था, कार ओवरलोड थी। जिससे गाड़ी ओएचई तार से टकरा गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *