बिलासपुर से चुनावी अभियान का आगाज़ करेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

बिलासपुर से चुनावी अभियान का आगाज़ करेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर बिलासपुर पहुंचेंगे। नड्डा यहाँ एक विशाल आमसभा से सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे।
पार्टी के आला नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर 30 जून को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचेंगे। यहाँ वे एक विशाल आमसभा को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। नड्डा जिस सभा को संबोधित करेंगे उसका आयोजन बिलासपुर के रेलवे मैदान में दोपहर दो बजे से किया जाएगा। भाजपा ने इस सभा में लाखों कार्यकर्ताओं और आमजनता के पहुंचने का दवा किया है।
बिलासपुर में नड्डा की सभा के मायने- बिलासपुर में जेपी नड्डा के चुनावी सभा के कई मायने है। इस सभा में बिलासपुर और रायपुर संभाग के बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल होंगे। बिलासपुर संभाग में भाजपा के कई दिग्गज चेहरे है, जिन्हे सामने रखते हुए आगामी चुनावी तैयारियों का आगाज़ किया जाएगा। भाजपा सरकार में सूबे के कई पूर्व मंत्री भी इस संभाग से आते है, लिहाज़ा उनकी स्थिति का आंकलन भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करना चाहेंगे जिससे आगामी रणनीति तैयार की जा सकें। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियों का आगाज़ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुर्ग संभाग से किया था। दुर्ग संभाग से सूबे के मुखिया, गृहमंत्री, कृषि मंत्री, वन एवं परिवहन मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री, पीएचई मंत्री आते है। इस लिहाज़ से शाह ने चुनावी अभियान के आगाज़ के लिए दुर्ग संभाग को चुना था। वहां आमसभा में अमित शाह ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला था।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *