क्षेत्रीय सांसद पहल करें तो बिलासपुर उड़ान योजना में शामिल होगा, बिलासपुर से कोलकाता 647, हैदराबाद 655, दिल्ली 906, मुंंबई 1012 किमी उड़ान योजना में शामिल करने की मांग

क्षेत्रीय सांसद पहल करें तो बिलासपुर उड़ान योजना में शामिल होगा, बिलासपुर से कोलकाता 647, हैदराबाद 655, दिल्ली 906, मुंंबई 1012 किमी उड़ान योजना में शामिल करने की मांग

बिलासपुर। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति का महाधरना आज भारी बारिश में भी जारी रहा। समिति ने बिलासपुर से कोलकाता 647, हैदराबाद 655, दिल्ली 906, मुंबई 1012 किमी मार्ग उड़ान योजना में शामिल करने की मांग की है और कहा है कि यदि क्षेत्रीय सांसद पहल करें तो सभी महानगरों मे मार्ग उड़ान योजना में शामिल होंगे।
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने अपनी बात विस्तार से बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बेहतर हवाई मार्ग उड़ान योजना के तहत दिलाने के लिए राज्य के सांसदों सामूहिक प्रयास करना चाहिए और ना केवल बिलासपुर बल्कि जगदलपुर और अंबिकापुर के लिए भी आकर्षक हवाई मार्ग उड़ान योजना में शामिल कराने चाहिए, गौरतलब है कि बिलासपुर से कोलकाता, मुंंबई, दिल्ली, हैदराबाद मार्ग उड़ान योजना में शामिल करने की मांग 4 साल से की जा रही है परन्तु इसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। समिति ने अपनी यह मांग दोहराई और इन मार्गों को उड़ान योजना में शामिल कर टेंडर करने की मांग की।
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति का महाधरना आज भी बारिश के बावजूद जारी रहा और आगमन के क्रम से अनिल गुलहरे, बद्री यादव, समीर अहमद, राघवेंद्र सिंह बोगो, दीपक कश्यप, केशव गोरख, नरेश यादव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, महेश दुबे टाटा, रशीद बख्श, मनोज श्रीवास, संतोष पीपलवा, राकेश केसरी, चंद्रप्रकाश जायसवाल, संजय पिल्ले, अमर बजाज, ब्रजेश साहू, शाहबाज अली, अकील अली, संतोष पीपलवा और सुदीप श्रीवास्तव उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *