नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी-अरुण साव भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है-अमर अग्रवाल भाजपा के सात मोर्चा संगठनों का संयुक्त सम्मेलन हुआ संपन्न

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी-अरुण साव  भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है-अमर अग्रवाल भाजपा के सात मोर्चा संगठनों का संयुक्त सम्मेलन हुआ संपन्न

बिलासपुर। हमें केन्द्र और छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनानी है आप सभी कार्यकर्ताओं की त्याग तपस्या से हम सभी इसमें सफल होंगे।आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
बिलासपुर विधानसभा स्तरीय 7 मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरूण साव ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने देश में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में चहुमुखी विकास के साथ विश्व में अपनी एक विशिष्ट स्थान हासिल कर लिया है और पूरी दुनिया आज हर समस्याओं को हल करने मोदी को भरोसेमंद मानती है।

श्री साव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, श्री मोदी के कुशल नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन में देश उचाईयों के बुलंदियों को छूने लगा है। मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नही है। पूरा देश मोदी-मोदी के नारे लगा रही है। हमें केन्द्र और छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनानी है आप सभी कार्यकर्ताओं की त्याग तपस्या से हम सभी इसमें सफल होंगे।
इस मौके पर विधानसभा स्तरीय मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत देश आज दुनिया में एक शक्तिशाली एवं सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी छवि बनायी है। भारतीय जनता पार्टी जन-जन में लोकप्रिय है आज देश के सभी विपक्षी दलों को मिल कर भारतीय जनता पार्टी का विरोध करना पड़ रहा है। सभी विपक्षी दल जो कभी एक दूसरे को देख नहीं सकते थे, आज एक जुट हो गये है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं लगनशीलता ही पार्टी की ताकत है। इसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अभेद्य किला है जिसे कोई ढहा नहीं सकता। पार्टी के कार्यकर्ता ही इसकी ताकत है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी रक्षा करने की है। बिलासपुर में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में हमारी सरकार केन्द्र में थी तब बिलासपुर को रेल्वे जोन, अपोलो अस्पताल, छत्तीसगढ़ राज्य और बिलासपुर में उच्च न्यायालय की स्थापना की गई। आज जिले में केन्द्र सरकार द्वारा पांच हजार करोड़ की लागत से चारो दिशाओं में नेशनल हाइवे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में जितने भी बड़े काम हुए है वह भारतीय जनता पार्टी सरकार की देन है। प्रदेश में चारो ओर भ्रष्टाचार अपनी चरमसीमा पर है हर सरकारी दफ्तरों में बिना पैसे के काम नही होता। लूट खसोट चोरी गुंडागर्दी बलात्कार की घटनाएं अब आम हो गई है। आज लोगो को जीवन सुरक्षित नहीं है। पिता अपने बेटे को रात 9 बजे तक घर वापस लौट आने को कहता है। आज लोगो की जमीने भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य निर्धारित कर अभी से जुट जायें।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं की मेहनत से छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने आमजनों के हितों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना प्रारंभ की थी कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने सभी योजनाओं को बंद कर गरीबों के हितों पर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है। अपराधों का गढ़ बन गया है और अपराधियों के हौलते बुलंद है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। अंत आभार प्रदर्शन सुनीता मानिकपुरी ने किया। कार्यक्रम में पूजा विधानी, गिरीश शुक्ला, गुलशन ऋषि, अमरजीत सिंह दुआ, किशोर राय, सुधा गुप्ता, अशोक विधानी, जयश्री चौकसे, आर. विभा राव, दीपक सिंह, अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निम्मा जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पल्लव धर, पूर्वी मंडल महामंत्री नवल वर्मा सहित मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *