मस्तूरी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के लोगों ने समर्थकों सहित थामा भाजपा का दामन कांग्रेस ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत से कोसों दूर डॉ. बांधी

मस्तूरी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के लोगों ने समर्थकों सहित थामा भाजपा का दामन कांग्रेस ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत से कोसों दूर डॉ. बांधी

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। यहां एक पुरे गांव के लोगो ने कांग्रेस के काम और अनदेखी से नाराज़ होकर भाजपा का दामन थाम लिया । इस दौरान छ.ग. विधानसभा के उप-नेता प्रतिपक्ष व मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी ने सभी ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वह कांग्रेस की रीति नीति से नाराज हैं सीजीपीएससी भर्ती में घोटाला गौठान घोटाला, ग्रामीणों को सरकार से कोई भी लाभ नहीं हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि सरकार पूरी तरह से फेल है इसलिए वह रमन सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं और पूरे गांव ने निर्णय लेते हुए भाजपा में जाने का मन बनाया है और आज सभी मस्तूरी विधायक के समक्ष भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम सीपत में आगमन हुआ था जिसके कुछ दिन बाद सीपत मंडल के ग्राम हिंडाडीह के 107 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया इसके बाद एक और बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है जिसमें बेलपान खपरी के पूरे गांव ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा में जाने का निर्णय लिया और कहा कि हम पहले कांग्रेसी थे और कांग्रेस को वोट देते थे लेकिन अब हमें कांग्रेस पर भरोसा नहीं रहा इसलिए हम पूरे ग्रामीण एक साथ भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। ग्राम पंचायत बेलपान खपरी के 1200 जनसंख्या में से लगभग पुरे गांव के कांग्रेसियों ने रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी एवं विधानसभा स्तरीय पदाधिकरी मस्तूरी व लोहर्सी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा प्रवेश कर,कांग्रेस बड़ा झटका दिया मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। जिस तरह से पुरे के पुरे गांव ने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली से नाराज होकर भाजपा का दामन थामा है यह कांग्रेस के लिए मंथन का विषय है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *