देवरीखुर्द में 72 लाख की लागत से बनने वाली हाईस्कूल सडक़ का डॉ बांधी ने किया भूमिपूजन
बिलासपुर। देवरीखुर्द हाई स्कूल सडक़ को लेकर लंबे समय से क्षेत्र के नागरिक आंदोलन करते रहे हैं और अपनी बात शासन-प्रशासन तक रखते रहे हैं इन्हीं सब बातों के बीच मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने राज्य शासन से देवरीखुर्द हाई स्कूल सडक़ बनाए जाने की मांग सुगम सडक़ योजना के अंर्तगत की थी साथ ही लगातार सडक़ के लिए अधिकारियों से चर्चा कर सडक़ बनवाने का बीड़ा उठाया था ।अंतत: उनके प्रयासों पर राज्य सरकार ने मल्हार, सीपत,और देवरी खुर्द में कुल तीन सडक़ की मांग पर मुहर लगा दी।

इस सडक़ की दुर्दशा और निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों ने मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी से सडक़ बनवाने की मांग रखी थी जिस पर विधायक बांधी ने इस सडक़ के लिए राज्य शासन को पत्र लिखा था उनकी मांग के आधार पर राज्य सरकार ने सुगम सडक़ योजना अंतर्गत देवरीखुर्द हाई स्कूल सडक़ की स्वीकृति प्रदान कर दी। जो लगभग 72 लाख रुपए की लागत से बनेगी। रविवार को मस्तूरी विधायक ने देवरीखुर्द पहुंचकर उक्त सडक़ का भूमि पूजन किया और लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी की। साथ में महापौर रामशरण यादव ने भी नारियल फोड़ कर पूजन किया।

