निजी अस्पताल के चिकित्सक और प्रबंधन की घोर लापरवाही से नवजात की मौत
पिता ने चिकित्सक और प्रबंधन पर लगाया आरोप
सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत

बिलासपुर (जीआर)।देवकीनंदन चौक बिलासपुर स्थित केयर एंड क्योर अस्पताल के चिकित्सक और प्रबंधन की घोर लापरवाही से नवजात पुत्री की मौत पर पिता ने लगाया आरोप। सिविल लाइन थाने में  दर्ज कराई शिकायत।
पेंड्रा के अमरपुर निवासी मनीष सोनी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि देवकीनंदन चौक बिलासपुर स्थित केयर एंड क्योर अस्पताल के चिकित्सक और प्रबंधन घोर लापरवाही के चलते उनकी नवजात पुत्री की मौत हो गई ।
16 सितंबर को केयर एंड क्योर अस्पताल में मनीष सोनी की पत्नी काजल सोनी को डिलीवरी के लिए भर्ती किया गया था। उसी दिन काजल ने एक बेटी को जन्म दिया । जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे थे, लेकिन 17 सितंबर को बच्ची को उल्टी हुई, जिस पर अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज किया और बच्ची को ठीक बताया,पर 19 सितंबर की शाम को बच्ची की तबीयत अचानक फिर से खराब हो गई । जिसके बाद केयर एंड क्योर अस्पताल के चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए और किसी शिशु रोग विशेषज्ञ के पास बच्चे को ले जाने की बात कही।  मनीष सोनी बच्ची को लेकर सृष्टि अस्पताल के डॉक्टर रुपेश अग्रवाल के पास पहुंचे, जिन्होंने जांच के बाद बताया कि उन्होंने बच्ची को उनके पास लाने में देर कर दी है। बच्चे को जो पाउडर वाला दूध पिलाया गया था,वह उसके फेफड़े में जम गया था। जिस कारण उसकी मौत हो गई। बच्ची के पिता के अनुसार यह दूध भी केयर एंड क्योर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा लिखा गया था। अब मनीष सोनी आरोप हैं कि उन्होंने केअर एंड क्योर अस्पताल को किसी शिशु रोग विशेषज्ञ को बुलाने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते उनकी पुत्री की मृत्यु हुई है। इसके पीछे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है । उन्होंने प्रमाण के तौर पर एक वीडियो सीडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *