सिरफिरे युवक ने की पेट्रोल पंप जलाने की कोशिश
कर्मचारियों ने युवक को धर दबोचा
पुलिस ने सेंदरी के मेंटल हॉस्पिटल भेज दिया

बिलासपुर (जीआर) । नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे युवक ने नोजल से पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की वहां मौजूद कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को धर दबोचा। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। अगर आग लग जाती तो आस पास सरकारी बिल्डिंग व जानमाल का  बड़ा नुकसान होता।
नेहरू चौक स्थित पैट्रोल पंप में शनिवार को अचानक एक व्यक्ति पहुंच गया। जिसके हाथ में लाइटर था और वह पैट्रोल पंप को आग लगाने की नियत से पैट्रोल पंप के मशीन के पास पहुंचकर उसे आग लगाने की कोशिश करने लगा।
जिसे देख तुरंत पंप के स्टाफ ने उसे पकड़ कर मशीन से दूर किया देखते ही देखते लोगों का मजमा वहां लग गया। इस बीच युवक की लोगो ने जमकर खातिरदारी की इसकी  सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने भीड़ के चंगुल से किसी तरह युवक को बचाया और अपने साथ थाने लेकर गई वहीं युवक के पास से तीन मोबाइल और कई संदिग्ध चीजें भी बरामद हुई है।
युवक कौन था और उसके इस घटना को अंजाम देने की कोशिश के पीछे क्या मकसद था। इसका पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस के प्रारंभिक जांच से यह पता चला कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने उसे सेंदरी के मेंटल हॉस्पिटल में भेज दिया है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *