सीजी पीएससी में गड़बड़ी युवाओं के साथ अन्याय-आप, आप के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष की प्रेसवार्ता

सीजी पीएससी में गड़बड़ी युवाओं के साथ अन्याय-आप, आप के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष की प्रेसवार्ता

बिलासपुर । आज आम आदमी पार्टी द्वारा सीजीपीएससी में हुए घोटाले वाह पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर प्रेसवार्ता की गई। प्रेसवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला,संयुक्त सचिव उज्ज्वला कराडे, ओबीसी विंग के प्रदेस अध्यक्ष कमलकांत साहू, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, लोकसभा अध्यक्ष सुरेश दिवाकर, जिला अध्यक्ष खगेश चंद्राकर, सचिव प्रमोद पटेल शामिल रहे।

प्रेसवार्ता का मुख्य उद्देश्य सीजी पीएससी में हुई गड़बड़ी व पार्टी के संगठन के विस्तार को लेकर बातचीत करना था।बातचीत के दौरान यूथ विंग के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान की सरकार में सीजी पीएससी मामले में हुई गड़बड़ी को लेकर युवाओं के साथ अन्याय हुआ है, ऐसे में सरकार पर कई सवाल है।
संगठन पर बात रखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बोला कि यहां बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है,आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
प्रदेश की संयुक्त सचिव उज्ज्वला कराडे ने बोला कि महिलाओं को बड़ी संख्या में प्रमुखता से भागीदारी कर आम आदमी पार्टी में जोड़ा जा रहा है, और कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक भागीदारी हो सके। यूथ विंग के जिला अध्यक्ष राकेश लोनिया ने बोला कि आम आदमी पार्टी ही युवाओं के लिए एक मात्रा ईमानदार विकल्प है। प्रेसवार्ता के पश्चात पार्टी के पदाधिकारियों समेत कई कार्यकर्ता उत्साह के साथ सडक़ पर एक दूसरे से मिलते दिखे, और नारेबाजी कर अपने प्रदेश के नेताओ का नारा लगाकर स्वागत किया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *