पटवारियों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए था-जयसिंह भेंंट मुलाकात में मुख्यमंत्री लोगों की मांगों से ज्यादा घोषणा कर रहे अल्प प्रवास पर शहर पहुंचे प्रभारी मंत्री

पटवारियों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए था-जयसिंह भेंंट मुलाकात में मुख्यमंत्री लोगों की मांगों से ज्यादा घोषणा कर रहे अल्प प्रवास पर शहर पहुंचे प्रभारी मंत्री

बिलासपुर प्रदेश के राजस्व और जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे । छत्तीसगढ़ भवन में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा पटवारियों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए था।

सभी मांगे पूरा करना जरूरी नहीं है, हमने बहुत सारी सुविधाएं पिछले बजट में दी है । समय से पहले प्रमोशन के रास्ते खोलें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नई भर्तियां निकाली है। पटवारियों की मांग पर विचार करेंगे। भाजपा के आरोप पर कहा 13 हज़ार करोड़ का घोटाला करने का आरोप भी लगा सकते है। भूपेश सरकार की जिस योजना को देश भर मे सराहा गया उसमे कहाँ घोटाला हुआ विपक्ष बताए।
रतनपुर में महिला पर यौन शोषण के आरोप से मचे सियासी बवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा गलती पर थानेदार को लाइन अटैच किया । इसी तरह मामले में जो दोषी पाया जाएगा उसे सजा मिलेगा। गौठान में 13 सौ करोड़ का आरोप लगाने वाले भाजपाइयों की प्रभारी मंत्री जय सिंह ने चुटकी ली है कहा कि आरोप लगाने के लिए पैसा तो लगता नही,13हजार का भी लगा सकते है,हमारी सरकार लगातार जनहित के काम कर रही है। भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री लोगो की डिमांड से ज्यादा घोषणा कर रहे , प्रभारी मंत्री ने भाजपा को बहुमत मिलने के सवाल पर भी चुटकी ली कहा कि कांग्रेस की लहर है भाजपाई पता नही किस मुह से ये बात कर रहे है।
पटवारी संघ की हड़ताल को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन
आठ सूत्रीय मांगों के लेकर पटवारी संघ द्वारा किये जा रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल को छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा प्रांताध्यक्ष जी. आर. चन्द्रा के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने धरना स्थल में उपस्थित होकर आज अपना पूर्णत: नैतिक समर्थन दिया।
संघ के महासचिव किशोर शर्मा ने बताया कि वेतन विसंगति, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नती, स्टेशनरी भत्ता आदि 8 प्रमुख मांगों को राज्य शासन के द्वारा पुरा नहीं किये जाने से पटवारी संघ के द्वारा विगत 12 दिवस से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। संघ के प्रांताध्यक्ष जी. आर. चन्द्रा ने धरना स्थल को संबोधित करते हुये कहा कि पटवारी का कार्य पूर्णत: जनहितो से संबंधित होता है।
इनके हड़ताल में चले जाने से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो का राजस्व संबंधित कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुये राज्य शासन को सहानभुति पूर्वक विचार करते हुये यथा शीघ्र इनके मांगों को पूरा किया जाना चाहिये। इसी तरह के विचार संघ के जिला अध्यक्ष राम कुमार यादव सचिव किशोर शर्मा तथा उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने भी व्यक्त किये। संघ के पदाधिकारियों के द्वारा नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी संघ के द्वारा समर्थन दिये जाने पर पटवारी संघ के अध्यक्ष देव कश्यप, प्रशंत वर्मा, राकेश साहू, आलोक तिवारी आदि पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुये आभार ज्ञापित किया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *