डंपर में चार घंटे से फंसे युवक को जीवित निकाला हादसे में एक की मौके पर मौत

डंपर में चार घंटे से फंसे युवक को जीवित निकाला हादसे में एक की मौके पर मौत

बिलासपुर। मुर्गी दाना लेकर जा रहे डंपर खम्हरिया के आगे अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जिससे झारखंड निवासी एक युवक की मृत्यु हो गई वही दूसरे का पैर वाहन में रात 2 बजे से फंसा रहा जिसे 112 आरक्षक नीलकमल राजपूत और चालक वीरेंद्र मनहर ने रात भर मेहनत कर 4 घंटे तक रेस्क्यू कर फंसे युवक को जीवित निकाला।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पीपरा थाना विश्रामपुर जिला पलामू झारखण्ड रविन्द्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 24 मई को झारखंड निवासी महेंद्र सिंह और मुरारी पासवान दोनों राजनंदगांव से मुर्गी दाना 709 वाहन डंपर में भरकर झारखंड जा रहे थे तभी रात लगभग 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया बिलासपुर तखतपुर मुख्य मार्ग में एक वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुस गया है जब पुलिस मदद करने पहुंची तो देखा डंपर वाहन गड्ढे में बुरी तरह से जाकर फंसा हुआ था और महेंद्र सिंह ने की मौके पर मृत्यु हो गई थी वही मुरारी पासवान का एक पैर डंपर के नीचे फंसा हुआ था पुलिस 112 की टीम पहुंचने पर युवक बार-बार विनती करता रहा कि उसे जीवित निकाला जाए नीलकमल राजपूत आरक्षक ने कहा कि तुम हिम्मत मत हारना उसके बाद एक्सीवेटर और गैस कटर की व्यवस्था रात 2बजे से चले रेस्क्यू में सुबह 6 बजे तक के पुलिस स्टाफ ने रेस्क्यू कर मुरारी पासवान को जीवित निकाला जिसे 112 के आरक्षक नीलकमल राजपूत और चालक वीरेंद्र मनहर और ग्रामीणों की मदद ने रात भर मेहनत कर 4 घंटे रेस्क्यू कर प्रयास से एक युवक की जान बच गई।

पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 279, 337, 304ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया।
फंसा युवक जान की भीख मांगता रहा वाहन पलटने में दुर्घटना का शिकार हेल्फर मुरारी पासवान वाहन पलटने से उसके पैर फंस चुका था और वह भी वाहन में दबा हुआ था जब उसको निकालने के लिए वहां पर पुलिस पहुंचीं तो टीम को देखकर मुरारी हाथ जोडक़र उन्हें कहा कि मुझे अभी जीना है किसी तरह मुझे जीवित बाहर निकालो। बचाव कार्य में गए पुलिसकर्मीयों से उसे भरोसा दिलाया और अनंत: बचाव दल ने मुरारी को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए सिम्स रिफर किया गया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *