संचार क्रांति व पंचायती राज की जनक थे राजीव गांधी-अटल

संचार क्रांति व पंचायती राज की जनक थे राजीव गांधी-अटल

बिलासपुर। स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ग्रामीण, विजय पाण्डेय शहर, जिला पंचायत सभापति जितेन्द्र पाण्डेय, राजेश्वर भार्गव, अंकित गौरहा, किरण यादव की उपस्थिति में पदाधिकारी आदि ने स्व. राजीव गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा आज की आधुनिक भारत स्व. राजीव गांधी की सोच का परिणाम हैं।
प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने त्रिस्तरीय पंचायत की स्थापना की, संचार क्रांति के जनक भी राजीव गांधी जी थे। आज हर हाथ में स्मार्ट फोन, डिजिटल इंडिया उन्हीं की सोच का परिणाम हैं। युवाओं को सम्मान देते हुए 18 वर्ष का मताधिकार दिया। राजीव गांधी के जीवन पर बारी-बारी से अनेक वक्ताओं ने अपनी बात रखी। महिला कांग्रेस की ओर से पिंकी बत्रा ने भी अपनी बात रखी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *