महानदी जल विवाद अधिकरण की टीम ने अरपा भैंसाझार बैराज का किया अवलोकन

महानदी जल विवाद अधिकरण की टीम ने अरपा भैंसाझार बैराज का किया अवलोकन

बिलासपुर। महानदी जल विवाद अधिकरण की टीम ने आज जिले के अरपा भैंसाझार वृहद बैराज परियोजना का निरीक्षण किया। अधिकरण के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ और ओडि़शा राज्य के विधिक एवं तकनीकी अधिकारियों के साथ अरपा नदी और बैराज का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी ली। इस टीम में न्यायाधीश श्री रवि रंजन, न्यायाधीश इंदरमीत कौर कोचर एवं अन्य सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी, कलेक्टर सौरभ कुमार एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ओडि़शा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी के जल को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन किया गया है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *