नक्सली हमला और हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च

नक्सली हमला और हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च

बिलासपुर । दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद हुए 11 जवानों एवं बीरनपुर बेमेतरा में भुनेश्वर साहू की मस्जिद में हुई हत्या के खिलाफ सर्व हिंदू समाज ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च बिलासपुर के नेहरू चौक से देवकी नंदन चौक तक निकाला गया। जिसमें नक्सली हमले और हत्या के विरोध में नारे लगाए गए। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में मातृत्व शक्ति और शहर वासी शामिल हुए।

देवकी नंदन चौक में भुनेश्वर साहू को 50 लाख का मुआवजा और हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए भी मांग की गई। हत्याकांड के दोषियों को फांसी तथा इस तरह की हत्या साजिशन व छत्तीसगढ़ में हिंदुओं पर हो रहे हमले को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से कड़ा कदम उठाने की गुहार भी लगाई गई। एक समुदाय के विरुद्ध हो रहे हमले को लेकर भाजपा विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी और रजनीश सिंह ने मौजूदा भूपेश सरकार को दोषी बताते हुए उन पर हमला बोला और कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकार केवल एक विशेष समुदाय तुष्टिकरण में लगी हुई और इन्हीं नीतियों के कारण ही प्रदेश में हिंदुओं पर हमले बढ़े हैं। देवकी नंदन चौक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और एक मिनट का मौन भी धारण किया गया। कैंडल मार्च में डॉ विनोद तिवारी, डॉ ललित मखीजा, गणपति रॉयल, राजीव अग्रवाल, उचित सूद, छत्रपति कैवर्त्य, भृगु अवस्थी, माधव मिश्रा, प्रदीप शर्मा, वंदना पाण्डेय, दीपक सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में शहर के गणमान्य उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *