कांग्रेस में अच्छा भाषण देने वाले बनेंगे वक्ता- हरितवाल मोदी सरकार कंपनियां बेचकर कह रही हो रहा विकास

कांग्रेस में अच्छा भाषण देने वाले बनेंगे वक्ता- हरितवाल मोदी सरकार कंपनियां बेचकर कह रही हो रहा विकास

बिलासपुर । युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने कहा है कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी की मंशा अनुरूप जि़ला ,ब्लाक स्तर पर वक्ताओं का चयन पार्टी के सिद्धान्तों ,रीति-नीति को समझते हुए हमारी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा, जो नुक्कड़ सभा, हॉट बाजार में ,आंदोलनों में अच्छा भाषण दे सके। राहुल चाहते है कि पूरे देश मे अच्छे वक्ताओं की फौज तैयार हो।

वक्ता चयन अभियान खुला मंच है जिसमे कांग्रेस विचारधारा का कोई भी व्यक्ति जो कांग्रेस के पक्ष में काम करने की इच्छा रखता है, शामिल हो सकता है। सभी वक्ताओं को बोलने का 2 मिंनट का समय दिया जाएगा। इसी बीच वक्ता को अपनी बात रखनी है ।
वक्ता अपनी बात केंद्र सरकार की विफलता ,झूठे वादे, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी ,देश की गिरती आर्थिक स्थिति, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग, एवं छत्तीसगढ़ सरकार की लाभकारी योजनाओं जैसे धान का समर्थन मूल्य, ऋण माफी, शिक्षा,स्वास्थ्य, पर विचार रख सकते है । हरितवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पूरे देश मे एक मात्र सरकार है जिसने शत-प्रतिशत वादे को पूरा किया है। कुछ कमियां या खामियां है तो उस पर शीघ्र काम होगा। अब कांग्रेस पार्टी नए वादे के साथ जनता के बीच जाएगी। एक प्रश्न के जवाब में हरितवाल ने कहा कि किसी की विश्वसनीयता को मापा नही जा सकता ,क्योकि सिंधिया और आज़ाद को कांग्रेस ने सब कुछ दिया उसके बाद भी दोनों नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया , हरितवाल ने कहा कि वक्ता चयन अभियान से नेतृत्व क्षमता विकास होगी, युवाओ में आत्मविश्वास बढेगा और बोलने में झिझक कम होगा ,जिससे उनके जीवन मे भी एक नई ऊर्जा का संचार होगा, हरितवाल ने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर एक ऐसा माहौल तैयार किया कि केंद्र में भाजपा की सरकार आएगी तो देश का कायाकल्प हो जाएगा ,महंगाई, भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, आतंकवाद, चीन -पाकिस्तान जैसी समस्याएं खत्म हो जाएगी पर इन 9 वर्षों में देश की हालत बदतर हो गई है। देश गरीबी, बेरिजगरी में विश्व मे ऊँचे पायदान पर है ,महंगाई बेलगाम है जो नरेंद्र मोदी और उनके मित्रो को लाभ पहुचाने के लिए बढ़ाई जा रही है ,देश के 80 करोड़ जनता बीपीएल कार्ड धारक बन गया जो 5 किलो चावल पर आश्रित है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल -डीजल-गैस की कीमते 2013 की स्तर पर है फिर भी प्रधानमंत्री कीमत कम करने के लिए तैयार नही है। केवल पेट्रोल से लगभग 28 लाख करोड़ केंद्र सरकार कमा चुकी है। 2014 में देश का कर्ज मात्र 55 लाख करोड़ था इन 9 वर्षों में 211 लाख करोड़ से भी ज्यादा है। प्रधानमंत्री एक तरफ विकास और समृद्धि की बात करते है और दूसरी ओर बड़ी बड़ी कम्पनियो को अपने मित्र के हाथों बेच रहे हैं। हरितवाल ने कहा कि मोदी जी का यह कौन सा मॉडल है कि देश की सम्पत्ति बेची जा रही है और उसे विकास बताया जा रहा है , शायद विश्व की एक मात्र सरकार है जो विकास की नई परिभाषा लिख रही है ,हरितवाल ने कहा वास्तव में देश सभी क्षेत्रों में पिछड़ गया है ।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *