साढ़े पांच लाख की चांदी के साथ महिला गिरफ्तार बेचने के फिराक में घूम रही थी कुछ माह पहले उडीसा से की थी चोरी

साढ़े पांच लाख की चांदी के साथ महिला गिरफ्तार बेचने के फिराक में घूम रही थी कुछ माह पहले उडीसा से की थी चोरी

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, द्वारा जिले में चोरी की लगातार हो रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्र के निगरानी बदमाशों एवं अन्य गतिविधियों पर सतत् निगाह रखते हुए त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। जिस पर अ.पु.अ. (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं न.पु.अ., सरकण्डा पूजा कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोनी प्रसाद सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्रों में सतत् निगाह रखकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।
जो पतासाजी के दौरान आरक्षक प्रकाश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिला कि एक महिला चोरी के चांदी के जेवर अपने कब्जे में रखकर बिक्री हेतु गतौरी तालाब के पास ग्राहक तलाश कर रही है, की सूचना तस्दीक हेतु प्र.आर.अजय चौरसिया, हमराह स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होकर मुखबिर के बताये अनुसार दबिश देकर एक महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। नाम पूछने पर टाल मटोल करने लगी, कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम पुन्नी बाई निवासी-कस्तूरबा नगर, थाना सिविल लाईन की रहने वाली बताई, जिसके कब्जे से एक नीले रंग के बैग में 38 नग चांदी के पायल तथा आरोपियॉ के निशानदेही पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के रवाना होकर आरोपियॉ के कस्तूरबा नगर में स्थित मकान के कमरा से 40 नग चांदी के पायल जुमला 78 नग पायल, वजनी 8 किलो जुमला कीमती 5,60,000/- रूपये रखा मिला। पूछताछ पर उक्त पायल को आज से लगभग 5-6 माह पूर्व उडीसा से चोरी करना बताई, आरोपीयॉ पुन्नी बाई का कृत्य अपराध धारा-41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, प्र.आर.अजय चौरसिया, आर.प्रकाश तिवारी, महादेव कुजुर, समारु लकड़ा, म.आर.शारदा कतलम, सुरेखा कुर्रे, आर. विनीत कोसले सूरज कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *