आप ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा, 900 पदाधिकारी किए गए नियुक्त प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान, आकांक्षा, गोपाल और आनंद मिरी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिलासपुर से प्रियंका ,उज्जवला, जसबीर व सलीम काजी को मिली जिम्मेदारी

आप ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा, 900 पदाधिकारी किए गए नियुक्त प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान, आकांक्षा, गोपाल और आनंद मिरी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिलासपुर से प्रियंका ,उज्जवला, जसबीर व सलीम काजी को मिली जिम्मेदारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पार्टी के पुर्नगठन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने आज प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें संजीव झा ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। उन्होंने नई कार्यकारिणी में लगभग 900 से अधिक नव नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में आम आमदी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। हमें छत्तीसगढ़ जनता पर पूरा विश्वास है। दिल्ली और पंजाब में भी जनता ने आप पर विश्वास जताया। दो राज्यों में हमारी सरकार बनी है। संजीव झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। हमारे सभी क्रांतिकारी पदाधिकारी-कार्यकर्ता बहुत ही मजबूती के साथ काम कर रहे हैं।

अभी पार्टी के सदस्यता महाअभियान में छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर लोग जुड़े हैं। बड़ी संख्या में युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की है। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक पदाधिकारी-कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर एक-एक लोगों से मुलाकात करेंगे और आम जनता के मुद्दे को उठाएंगे।

आप नव नियुक्त कार्यकारिणी में आंकाक्षा सिंह, गोपाल साहू और आंनद प्रकाश मिरी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। स्टेट स्पोकपर्सन सूरज उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी चंद्रमणि वर्मा सौंपी गई है। उन्हें पार्टी ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश में सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी संजय गावेल मिली है। संजय गावेल स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज बनें।

एसटी विंग बंसत कुजूर, एससी विंग धर्मदास भार्गव, ओबीसी विंग की जिम्मेदारी कमल कांत साहू मिली है। वही बिलासपुर से एडवोकेट सलीम काजी को स्टेट प्रेसिडेंट लीगल विंग, प्रियंका शुक्ला को स्टेट सेक्रेट्री, डॉ उज्ज्वला कराडे को स्टेट ज्वाइंट सेक्रेट्री, जसबीर सिंह को स्टेट ट्रेजरर, हितेश कुमार को सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर , इरफान सिद्दीकी को डिस्ट्रिक्ट मीडिया इंचार्ज ,विवेक यादव को डिस्टिक सोशल मीडिया इंचार्ज, राजेश शर्मा को डिस्ट्रिक्ट इवेंट इंचार्ज, प्रमोद पटेल को डिस्टिक ऑफिस इंचार्ज ,डीडी सिंह को डिस्टिक प्रेसिडेंट इंटेलेक्चुअल विंग ,राकेश यादव डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ओबीसी विंग, हीरो देव सिंह सोनवानी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट एससी विंग ,राकेश लुनिया डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट यूथ विंग ,देवेंद्र कुर्रे डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट यूथ विंग, जानिक राम साहू डिस्टिक सेक्रेटरी इंटेलेक्चुअल विंग ,कैलाश कुमार चंद्राकर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी ओबीसी विंग, विनय गढ़वाल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी यूथ विंग, की जवाबदारी दी गई है । नई कार्यकारिणी की घोषणा के समय आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत बड़ी संख्या में अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उक्त जानकारी इरफान सिद्दीकी मीडिया इंचार्ज ने दी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *