सिम्स बना क्लबफुट बच्चों के लिए वरदान डॉक्टरों की टीम ने किए 150 बच्चों के निशुल्क इलाज कर पैरों पर खड़ा किया
बिलासपुर। सिम्स में 150 बच्चों के पैरों का सफल इलाज डाक्टरों की टीम ने निशुल्क किया है। जिससे यह बच्चे अब अपने पैरों पर खड़े होकर चल सकते है। सिम्स में आर्थो सर्जन की टीम ने यह सफल इलाज किया है।
सिम्स हॉस्पिटल में दूर दूर से आ रहे क्लबफुट वाले बच्चो का सफल इलाज निशुल्क किया जा रहा है। सिम्स के हड्डी रोग विभाग के डॉ दीपक जांगड़े ऑर्थो सर्जन और हड्डी विभाग के एचओड डॉ ऐ आर बेन, डॉ आर के दास, डॉ राजीव सखूजा के मार्गदर्शन में मिलकर लगातर क्लबफुट के बच्चो को ठीक करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं । डॉ दीपक जांगड़े ने बताया की सिम्स में दूर दूर से हर रोज हड्डी रोग ओ पी डी में क्लबफुट के बच्चे आ रहे है साथ ही बच्चे विभाग के एचओडी डॉ राकेश नहरेल और टीम के द्वारा उचित समन्वय कर टेढ़े मेढ़े पैर वाले बच्चो को ओ पीडी में देखकर हड्डी रोग विभाग भेजा जाता है । जहा डॉ दीपक जांगड़े और टीम के द्वारा माता पिता को समझा कर प्लास्टर छोटा ऑपरेशन कर कृतिम जूतों से ठीक किया जा रहा है । अपने बच्चो का पैर सीधा देख माता पिता सिम्स और सिम्स के डॉक्टरों का धन्यवाद करते नई थकते सिम्स में सारा इलाज निशुल्क होता है। बाहर में इसके इलाज में काफी खर्चा आ जाता डॉ दीपक बताते है की अभी तक लगभग 140-150 बच्चो का सफल इलाज किया जा चुका है । साथ ही बच्चे विभाग के एचओडी डॉ राकेश नहरेल और टीम का भरपूर सहयोग रहा है। डॉ दीपक ने बताया की जन्म के बाद पहले 2 साल में बच्चो के पैर को आसानी से ठीक किया जा सकता है बच्चा जैसे ही बड़ा होता है फिर इलाज भी बदल जाता है डॉ की राय है की जैसे ही बच्चों के पैर में विकृति पता चले तुरंत बच्चा विभाग या हड्डी रोग विभाग के ओपीडी में संपर्क कर निशुल्क इलाज प्राप्त कर सकते है। इस सफलता पर सिम्स के अधिष्ठाता डॉ केकेसहारे, डॉ नीरज शेंडेे चिकित्सा अधीक्षक ने पूरी टीम को बधाई दी है।

