अपोलो के डायलिसिस यूनिट में आग, धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

अपोलो के डायलिसिस यूनिट में आग, धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

बिलासपुर । अपोलो अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से अफरातफरी मच गई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट किया है। बताया जा रहा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंच गई है।
गुरुवार शाम के वक्त अचानक अपोलो हॉस्पिटल के आईसीयू से आग की लपटें उठने लगीं। वहां का स्टाफ और मैनेजमेंट कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आईसीयू में धुआं भर गया, जिससे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। नर्स और डॉक्टरों की टीम ने वहां भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना शुरू किया, लेकिन वार्ड में धुआं भर जाने से आसपास दिखना मुश्किल हो गया। आग लगने के बाद आईसीयू में धुआं भरने से कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया। वहीं तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी वहां पहुंचकर लगातार स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल अस्पताल में एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। जिस वक्त वार्ड में आग लगी उस समय वहां बहुत से मरीज भर्ती थे। धुआं उठते देखकर तत्काल उन्हें हटाया गया। साथ ही उनके परिजनों को भी बाहर किया गया। आग लगने की खबर मिलते ही वार्ड में भगदड़ मच गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और प्रबंधन अलर्ट हो गया। वार्ड से मरीजों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल में एंट्री बंद कर दी गई। साथ ही फायर बिग्रेड और पुलिसको खबर दी गई। टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
अपोलो अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में आग लग गई है। पूरा बिल्डिंग धुएं से भर गया है। अस्पताल के अंदर भगदड़ जैसी स्थिति है। भर्ती मरीजों को परिजन और कर्मचारी उपकरण के साथ लेकर भाग रहे है। बिल्डिंग की खिड़कियों को तोड़ा जा रहा है ताकि धुएं को बाहर निकालने का रास्ता मिल सके। अपोलो के डायरेलिसिस वार्ड में शाम पांच बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट से लग गई है। आशंका आग लगने से अस्पताल के अंदर भगदड़ मच गई है। पूरा बिल्डिंग धुंए से भर गया है। बिल्डिंग के बाहर मरीजों के परिजन बेचैनी से बिल्डिंग की ओर टकटकी लगाए देख रहे है। क्योंकि अस्पताल प्रबंधन किसी को भी अंदर जाने नही दे रहे है। जबकि अस्पताल के अंदर अफरा तफरी मची हुई है। अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय समेत सभी कर्मचारी मरीजों को लेकर बाहर निकल रहे है। बहुत से मरीजों को शरीर में लगे उपकरणों के साथ ही लेकर निकला जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है की जिस वक्त डायलिसिस वार्ड में आग लगी उस समय वहां 12 से 15 मरीजों की डायलिसिस की जा रही थी। आग लगते ही वहां मौजूद मरीज और उनके परिजनों तथा अपोलो में उस समय मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *