कार पर स्टंट करने के मामले में तीसरी कार्रवाई,10800 का कटा चलान ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा निरस्त

कार पर स्टंट करने के मामले में तीसरी कार्रवाई,10800 का कटा चलान ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा निरस्त

बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू के मार्गदर्शन में थाना यातायात निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा वाहनों में स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में आज तीसरी कार्रवाई की गई और 10800 रुपए का चालान काटा गया।
2 दिन पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक कार में व्यक्ति द्वारा स्टंट करते हुए गाड़ी नंबर सहित दिखाई दे रहा है जिसके खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई थी । परंतु जिस सामने की कार से स्टंट करते हुए वीडियो बनाया गया था उस कार का नंबर नहीं आ पाने से वीडियो में दिख रहे लडक़ों का लगातार की जा रही थी तलाश ।
जिसे आज पता कर कार स्विफ्ट डिजायर क्रमांक सीजी 10 बीएम 0357 सहित थाना यातायात तलब किया गया । जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज गढ़वाल पिता अलग गढ़वाल उम्र 22 वर्ष निवासी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर का होना बताया। जो 2 दिन पूर्व कोटा गनियारी रोड में अत्यधिक गति से चलते हुए कार के दरवाजा से बाहर निकल कर स्टंट करते हुए मोबाइल में रील बनाना स्वीकार किया जिसे एम व्ही एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत 10800 की चालानी कार्रवाई कर पृथक से ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु आरटीओ बिलासपुर को पत्र लिखा गया है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *