उनकी बेटियां करें तो “लव ” दूसरों की करें तो “जिहाद” यह कैसे विचार? CM भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं पर किया तंज

उनकी बेटियां करें तो “लव ” दूसरों की करें तो “जिहाद” यह कैसे विचार? CM भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं पर किया तंज

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उस वक्त भड़क गए जब पत्रकारों ने लव जिहाद पर उनसे सवाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की लड़कियां शादी करे तो वो लव है और दूसरे लोग शादी करें तो जिहाद हो गया। भाजपा को यह जवाब देना चाहिए कि उनके बड़े नेता की बेटी कहां है और किसके साथ है।
बिलासपुर जिले के अकलतरी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बेमेतरा में दो बच्चों के झगड़े में मौत हुई है। किसी की भी मौत होना दुखद है। लेकिन, भाजपा ने ऐसा माहौल बना दिया कि छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है? उन्होंने कहा कि बिरनगांव मामले को लेकर भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रही है।
भाजपा प्रदेश में केवल दो मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहती है। उनके पास धर्मांतरण और सांप्रदायिक ही मुद्दा है। वहीं, कांग्रेस किसानों, मजदूरों, आदिवासी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों मुद्दों पर भाजपा की दोहरी नीति उजागर हुई है और राजनीतिक रोटी सेंक रही है। उन्होंने जशपुर के कोरवा आदिवासियों की मौत और बेमेतरा के बिरनपुर घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि पहली घटना में भाजपा ने कमेटी गठित की और रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपा गया। लेकिन, दूसरी घटना में कोई कमेटी गठित नहीं की गई और भाजपा के सारे सांसद भीड़ के साथ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मृतक परिवार को संवेदना प्रकट करने नहीं, बल्कि आग लगी थी उसमें पेट्रोल डालने गए थे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटना हुई है, उसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। केवल शासन प्रशासन से यह संभव नहीं है। इस मामले में साहू समाज के लोगों ने बहुत संयम से काम लिया है और जो सही चींज है, उसे सामने लाकर रखा। वे लोग धन्यवाद के पात्र हैं। हमने उस पर कार्रवाई भी की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को बहुत पीछे ढकेल दिया है। यहां 40% लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। बस्तर में छह सौ गांव को उजाड़ दिया गया। स्कूल तबाह हो गए, हास्पिटल की कोई व्यवस्था नहीं थी। लेकिन, कांग्रेस ने इन सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की है, जिसके आधार पर हम जनता से वोट मांगेंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *