फर्जी पुलिस बनकर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
पुलिस कर्मचारी बताकर किया नौकरीपेशा दो महिलाओं से शादी
महिलाओं की संपत्ति हड़पने की योजना में था आरोपी
एसीसीयू व तखतपुर पुलिस ने धरदबोचा

फर्जी पुलिस बनकर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तारपुलिस कर्मचारी बताकर किया नौकरीपेशा दो महिलाओं से शादीमहिलाओं की संपत्ति हड़पने की योजना में था आरोपीएसीसीयू व तखतपुर पुलिस ने धरदबोचा

बिलासपुर। फर्जी पुलिस बनकर दो नौकरी पेशा महिलाओं से शादी कर धोखाधड़ी करने वाले व गांव में धौंस जमाकर रौब दिखाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना तखतपुर की टीम नशे एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाये रखी थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भौराकछार में यज्ञ कुमार यादव पुलिस की वर्दी पहनकर अपने आप को पुलिस विभाग का कर्मचारी तथा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पीएसओ बता रहा है तथा अपनी शासन एवं पुलिस विभाग में ऊंची पहुंच / पकड बताकर अवैध रूप से नशे का सामान बिक्री करावाने का प्रयास कर रहा है व गांव के कई लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दे रहा है। उक्त सूचना पर एसीसीयू बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, थाना प्रभारी तखतपुर सुम्मत राम साहू, उपनिरी. संजय बरेठ, अजय वारे तथा हमराह स्टाफ के सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु टीम के साथ ग्राम भौराकछार रवाना हुआ।

जहां ग्राम भौराकछार में सर्च करने पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने हुए मिला तथा छ.ग. पुलिस वीआईपी सिक्यूरिटी का कार्ड लगाया हुआ था। जिससे नाम पुछने पर अपना नाम यज्ञ कुमार यादव स्/ह्र फूलचंद यादव उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम भौराकछार, जूनापारा तखतपुर का रहने वाला बताया एवं पुछताछ करने पर पता चला कि आरोपी अपने आप को पुलिस कर्मचारी बताकर पहले एक शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसाकर धोखे से उसके साथ विवाह किया और उसके पैसे से मंहगी कार पुलिस का रौब दिखाकर घुमता था और उसे अपने विश्वास में लेकर कोरबा में एक मकान भी बनवा रहा था। आरोपी द्वारा इसी दौरान एक अन्य बैंक कर्मी महिला को भी अपने आप को पुलिस कर्मी होना बताकर उसे भी अपने प्रेम जाल में फंसाया और उससे भी आर्य समाज में प्रेम विवाह कर लिया तथा दोनो महिलाओं के साथ अलग अलग रहता था एवं दोनो महिलाओं की संपत्ति पर ऐशो आराम से रहता था। आरोपी अपने गांव तथा आसपास घुमकर अपने आप को राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का पीएसओ बताकर एवं शासन तथा पुलिस विभाग में उंची पहुच / पकड़ बताकर कई लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने के झांसे में लेने तथा अवैध नशे की सामाग्री बिक्री कराने का प्रयास कर रहा था। आरोपी इतना शातिर था कि शादी से पूर्व वह अपने आपको पुलिस का आरक्षक बताया था तथा वर्तमान में अपना प्रमोशन होना बताकर प्र0 आर0 की वर्दी तथा प्र0 आर0 का आई कार्ड भी बना लिया था।
आरोपी यज्ञ कुमार यादव पिता फूलचंद यादव उम्र 37 वर्ष साकिन ग्राम भैराकछार थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग. के द्वारा लोकसेवक का पद धारण कर कपटपूर्वक पुलिस की वर्दी पहनना एवं कूटरचित / फर्जी पुलिस आई कार्ड, कमांडेंट माना की फर्जी रबर सील तैयार करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा 170, 171, 419, 420, 467, 468, 471 भा.द.वि. का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर आरोपी यज्ञ कुमार यादव के कब्जे से पुलिस कांबेट वर्दी, काले रंग का लांग बुट, बेल्ट, कैप, बैच, दो नग आईडी कार्ड , एक रबर सील, एक लाईटर गन, पिस्टल होलेस्टर (कवर) को जप्त किया गया। आरोपी यज्ञ कुमार यादव को विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *