राहुल गांधी को फंसाने की चल रही साजिश
युवा कांग्रेस ने सत्यम चौक में प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

राहुल गांधी को फंसाने की चल रही साजिशयुवा कांग्रेस ने सत्यम चौक में प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

बिलासपुर।  मोदी सरनेम मामले में आज राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आज  युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व  कार्यकर्ता सडक़ पर उतरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बी वी श्रीनिवास, छत्तीसगढ़ प्रभारी दीदी पलक वर्मा, सह प्रभारी दीदी प्रियंका सारसर , प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा बिलासपुर प्रभारी जिला शहर प्रभारी लक्ष्मी कांत कंवर शहर अध्यक्ष शेरू असलम के निर्देशानुशार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के विरोध में आज युवा कांग्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सत्यम चौक में पुतला दहन किया गया। 

युवा कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद अयाज खान ने कहा है कि केंद्र में जो सरकार बैठी है वह पूरी तरह तानाशाही रवैया अपना रही है, लगातार राहुल गांधी को परेशान कर रही है । केंद्र की सरकार अडानी मामले में लोगों को भ्रमित करने के लिए साजिश के तहत राहुल गांधी को फसा रही है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की पदयात्रा से केंद्र की सरकार डर गई है, और राहुल गांधी के खिलाफ साजिश के तहत केंद्र सरकार कार्रवाई कर रही है। 

 आज सत्यम चौक में युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को साजिश बताते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मो अयाज खान के द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में काफी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।  सत्यम चौक में सिविल लाइन पुलिस ने प्रधानमंत्री के पुतले को जलाने से रोकने की कोशिश की।  लेकिन युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पुतला जलाने में सफल हुए। 

अयाज खान ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार साजिश कर रही है ईडी सीबीआई तथा अन्य मामलों में उन्हें जबरिया फंसाया जा रहा है। अदानी और अंबानी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए केंद्र की सरकार गांधी परिवार को जबरिया फंसाने का प्रयास कर रही है।  यह युवा कांग्रेस  बर्दाश्त नहीं करेगा और उग्र आंदोलन करेगा। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *