पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किये जाने पर बिलासपुर प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय दिया और मीडिया कर्मियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह विधेयक यथाशीघ्र कानून के स्वरूप में सामने होगा और छत्तीसगढ़ के मीडिया कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण होगी।
इससे मीडिया कर्मियों का उत्पीडऩ रुकेगा और वे अधिक उत्साह के साथ जनहित में अपना कर्तव्य निभा सकेंगे। बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष ने बिलासपुर के पत्रकारों के आवास हेतु रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराने की पुरानी मांग पूरी करने का अनुरोध करते हुए विश्वास व्यक्त किया है की मुख्यमंत्री इसी सत्र में पत्रकार आवास हेतु भूखंड प्रदान करने की घोषणा कर उस पर अविलम्ब क्रियान्वयन के निर्देश देंगे।

