मेरा बूथ सबसे मजबूत पर भाजपाइयों ने बनाई रणनीति

मेरा बूथ सबसे मजबूत पर भाजपाइयों ने बनाई रणनीति

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के बिलासपुर के सांसद  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के द्वारा राष्ट्रीय आह्वान पर “मेरा बूथ सबसे मजबूत” बुत सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत विस्तारक योजना बिलासपुर विधानसभा के 228 बुथ 46 शक्ति केंद्र में जो प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक बुथ के प्रभारी पदाधिकारियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की हितग्राही योजना एवं मतदाता सूची का पुनरीक्षण के साथ-साथ 24 बिंदुओं पर कार्य विधि जो बनाई गई है उस दिशा में प्रत्येक विस्तारक को द्वार-द्वार पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपनी बातों को रखना एवं उस क्षेत्र में जन सेवा का कार्य करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू के द्वारा बिलासपुर विधानसभा के शक्ति केंद्र अंबेडकरनगर मगरपारा में शक्ति केंद्र की बैठक में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की महती योजना और जो सरकार के द्वारा किए गए कार्य हैं उन सब को विस्तारक घर-घर जाकर इस बात को प्रचारित करें एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार जो जनता के साथ धोखा छलावा झूठा वायदा कर लूटने का काम कर रही है।

इन सब बातों को जनता के बीच चुनौतीपूर्ण तर्क से रखकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने वाले समय में निश्चित रूप से बने इस हेतु सभी को कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने कार्यों में जुड़ना है मेरा बूथ सबसे मजबूत दूसरे के बूथ से ध्यान हटाकर अपने क्षेत्र में ध्यान पार्टी के पक्ष में मतदान हो इस हेतु कार्य समयावधि के अंतर्गत पूर्ण करें इन सब बातों को प्रदेश अध्यक्ष  ने कार्यकर्ताओं पार्टी के अनिवार्य कार्यक्रम बूथ स्तर तक मनाने एवं कार्यों को करने सभी से आग्रह किया।
भाजपा दक्षिण मंडल बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत विस्तारक योजना की शुरुआत वार्ड क्रमांक 11 अंबेडकरनगर मगरपारा से करते हुए, श्रीमान अरुण साव ने सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों से बुथ संरचना को मजबूत करने का आह्वान किया।
संसद सत्र के दौरान राष्ट्रपति  के अभिभाषण को पढ़कर सभी कार्यकर्ताओं को सुनाया गया और उनकी  बातों में जो विस्तारक पदाधिकारी इन सभी बातों को सुनकर अपने वार्ड अपने क्षेत्र में जनता के बीच स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के सपनों को साकार करते हुए अंतिम पंक्ति तक अंतिम व्यक्ति अंतिम छोर तक पहुंचे ऐसी अपेक्षा सभी कार्यकर्ता से रखकर अपने लक्ष्य को मजबूत करें।
विस्तारक योजना शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत , मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, जुगल अग्रवाल, मीनाक्षी बोर्माडे, दीपक सिंह ,रोहित मिश्रा मनोज कश्यप, मोनू रजक, अनिल सिंह, ईस्वर रजक, जितेंद्र सिंह, रामफल खरे, अखिलेश सोनी, अहिल्याबाई ठाकुर मीनाक्षी पांडे, शोमा ऊईके रामकुमार साहू सहित शक्ति केंद्र के अंतर्गत बुथ के कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *