स्टेशन में चाइल्ड लाइन ने दी बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी
बच्चो को इंटरनेट मीडिया के प्रति किया जागरूक, गुड टच व बेड टच के बारे में बताया

स्टेशन में चाइल्ड लाइन ने दी बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारीबच्चो को इंटरनेट मीडिया के प्रति किया जागरूक, गुड टच व बेड टच के बारे में बताया

बिलासपुर ।  जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म एक चाइल्ड लाइन के द्वारा मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम व यात्रियों के साथ पेरेंट्स मीटिंग आयोजित की गई। इसमे उन्हे बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी गई। चाइल्ड लाइन समर्पित संस्था के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार के सहयोग से संचालित परियोजना के तहत रेलवे स्टेशन में बच्चों के संरक्षण पर काम करती है। इसी के तहत चाइल्ड लाइन की टीम ने बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में यात्रियों के साथ मिलकर पेरेंट्स मीटिंग की। यात्रियों को बच्चो की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई। रेलवे चाइल्ड लाइन बिलासपुर के टीम द्वारा यात्रियों को नि:शुल्क टोल फ्री नंबर 1098 के उद्देश्य के बारे में बताया गया। उन्हें कहा गया कि 0 से 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिग बच्चो, जो शोषित, पीडि़त गुमशुदा, अनाथ, बेसहारा आदि बच्चे जिसे देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता है ऐसे बच्चे दिखे तो आप 1098 मे फोन कर सहायता ले सकते है। बच्चो को इंटरनेट मीडिया के प्रति जागरूक, गुड टच व बेड टच के बारे मे बताया गया। रेलवे चाइल्ड लाइन बाल सुरक्षा एवं संरक्षण पर कार्य कर रही है। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *