बिजली कंपनी लाउड स्पीकर से बकाया जमा करने कर रही अपील
समझाइश के साथ कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दे रहे

बिजली कंपनी लाउड स्पीकर से बकाया जमा करने कर रही अपीलसमझाइश के साथ कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दे रहे

बिलासपुर ।  बिजली वितरण कंपनी बिल का बकाया वसूलने के लिए तमाम तरीके अपना रही है। समझाइश व नोटिस के बाद अब वाहनों में लाउड स्पीकर लगाकर अपील की जा रही है। यह व्यवस्था उन सभी वाहनों में की गई, जो खराबी ठीक करने के लिए जाते हैं। इसके जरिए उपभोक्ताओं तक सूचना भी पहुंच रही है। इसके साथ ही संदेश भी जा रहा है कि बकाया वसूलने के लिए कंपनी कितनी गंभीर है।
शहर व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बकायादार है। नियमानुसार बिजली बिल हर महीने जमा करना है। इससे कंपनी व उपभोक्ता दोनों को राहत है। कुछ उपभोक्ता ऐसा करते भी हैं। लेकिन, अधिकांश बिल का भुगतान करने में आनाकानी करते हैं। इसके चलते बकाया राशि बढ़ती चली जाती है। राशि बढऩे के बाद बकाया जमा करने में ध्यान ही नहीं देते। यह स्थिति कंपनी के लिए समस्या का कारण बनती है। वैसे भी अभी मुख्यालय स्तर पर सभी जिलों में दबाव बनाया जा रहा है। इसी दबाव का नतीजा है कि कंपनी अलग- अलग दल बनाकर बकायादारों के घरों पर दबिश दे रही है। इस दौरान कनेक्शन में काटे जा रहे हैं। इस कार्रवाई के डर से भी उपभोक्ता बकाया जमा कर देते हैं। इतना ही नहीं यदि किसी को पूरी राशि जमा करने में दिक्कत है तो उन्हें किस्त की सुविधा दी जाती है। इसके बाद भी कई उपभोक्ता बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए ही अब बिजली कंपनी लाउड स्पीकर लगाकर उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान करने की समझाइश दे रही है। इसके साथ ही उन्हें बताया भी जा रहा है कि भुगतान नहीं होने की स्थिति में लाइन भी काट दी जाएगी। इससे परेशानी उपभोक्ताओं को ही होगी। बिजली कटने के बाद घर पर अंधेरा हो जाएगा। ऐसा नहीं है कि चोरी-छिपे कनेक्शन जोड़ देंगे तो कंपनी को इसकी जानकारी नहीं मिली। एक टीम ऐसे डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर नजर रखती है। इस तरह के मामलों में बिजली अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का भी अधिकार है।
बिल नहीं पटाने वालों का कटा कनेक्शन
बिलासपुर में बिजली चोरी से परेशान बिजली विभाग ने बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट डाले हैं। साथ ही बिलासपुर बिजली विभाग ने चोरों को पकडऩे की रणनीति बना ली है। बिजली चोरी पर विभाग ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। बिलासपुर में बिजली चोरी का मामला हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसे रोकने के लिए बिलासपुर बिजली विभाग अब रात में चोर पकडऩे निकल रहा है। बिजली चोरी के बढ़ते मामलों से परेशान विभाग की विजिलेंस टीम रातों में बिजली चोर पकडऩे वार्डों और गलियों के चक्कर लगा रही है। पिछले दिनों वोल्टेज डाउन और अधिक दबाव के कारण कई ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे। इस तरह के मामलों में हो रहे इजाफे से परेशान बिजली विभाग ने रात में चोर पकडऩे का फैसला लिया है। करोड़ों के नुकसान को रोका जाएगा लगातार बिजली चोरी की घटना से परेशान विभाग अब रात में चोर को पकडऩे निकल रही है।
विजिलेंस टीम बिजली चोरों की तलाश रात में घूम-घूमकर कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि विभाग की इस कार्रवाई से महीने में करोड़ों रुपए के बिजली के नुकसान को रोका जा सकेगा। बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी बकायादरों की लिस्ट तैयार कर रही है. विभाग की टीम बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंच रही है. इस काम में विभाग को बकायेदारों से करोड़ों रुपए की वसूली भी हो रही है. लंबे समय तक बिल जमा नहीं करने और कनेक्शन कटने के बाद भी बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई कर रही है.इस दौरान विभाग जांच में बिजली चोरी करने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं. बकायेदारों के बकाए बिल जमा नहीं करने पर उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाते हैं, जिससे उपभोक्ता खुद-ब-खुद बिल जमा करने पहुंचेंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *