दो दुकान के दीवार गिरने से 3 मोटरसाइकिल मलवे में दबा
बड़ा हादसा होने से बचा

दो दुकान के दीवार गिरने से 3 मोटरसाइकिल मलवे में दबाबड़ा हादसा होने से बचा

बिलासपुर । शहर के मसानगंज इलाके में मुख्य मार्ग पर स्थित दो दुकान भरभरा कर गिर गई इस दौरान मलबे के नीचे तीन मोटरसाइकिल  दब गई। वहां पर मौजूद कुछ लोग मलबे के नीचे आने से बाल बाल बच गए।

बिलासपुर शहर में स्थित मसानगंज भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है। शहर के गोल बाजार सदर बाजार को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग शाम के समय लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता होता है ऐसे में वहां स्थित दो दुकान आज देर शाम अचानक जमीदोज हो गई, इस दौरान दुकान के मलबे के नीचे तीन मोटरसाइकिल दब गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई मौके पर मौजूद चश्मादीदो ने बताया कि दुकान के पीछे निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में सेंटिंग निकलने का काम चल रहा था इस दौरान काम करने वालों ने पूरा सामान दुकान के ऊपर रख दिया था अधिक भार होने की वजह से जर्जर हो चुके दुकान देर शाम अचानक भर भरा कर गिर गए, गनीमत रही कि आसपास में लोगों ने दुकान को गिरते हुए देख कर अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकले वरना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *