भाजपा का आज होली मिलन

भाजपा का आज होली मिलन

बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का होली मिलन समारोह भाजपा नेता बंधु मौर्य के मधुबन दयालबंद रोड स्थित निवास में 11मार्च को आयोजित किया गया है। श्री अग्रवाल ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को अत्याचार पर भक्ति  विजय के प्रतीक होली के महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी की शांति और खुशहाली की कामना की है। होली मिलन समारोह में नगर भाजपा के मध्य मंडल उत्तर मंडल पूर्व मंडल पश्चिम मंडल एवं महिला मोर्चा युवा मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के  कार्यकर्ता पदाधिकारी, पूर्व महापौर, सभापति एवं भाजपा के समस्त पार्षदगण सहित बिलासपुर विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा विशेष तौर पर फाग गायन का आयोजन रखा गया है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *