होली में कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने पूरे शहर में किया फ्लैग मार्च
शांति से त्यौहार मनाने पुलिस ने लोगों से की अपील

होली में कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने पूरे शहर में किया फ्लैग मार्चशांति से त्यौहार मनाने पुलिस ने लोगों से की अपील

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात,नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन,कोतवाली,अनुविभागीय दंडाधिकारी बिलासपुर एवं अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी सहित शहर के सभी थाना प्रभारी फ्लैग मार्च में उपस्थित रहे।

50 से अधिक वाहनों में लगभग 200 की संख्या में अधिकारी और जवान फ्लैग मार्च में शामिल रहे। आम नागरिकों में नशे के विरुद्ध जागरूकता लाने हेतु जारी निजात अभियान के अंतर्गत आकर्षक बैनर फ्लेक्स लगाकर निजात रथ को भी फ्लैग मार्च में शामिल किया गया। निजात रथ के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया गया तथा नशामुक्त होली पर्व का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च के रूट में शहर के सभी भीड़ भाड़ वाले,संवेदनशील स्थानों तक पहुंची। फ्लैग मार्च पुलिस परेड ग्राउंड से हो कर अग्रसेन चौक,गांधी चौक गुरुनानक चौक से रेलवे क्षेत्र होते हुए व्यापार विहार,महाराणा प्रताप चौक,गुंबर चौक,मंगला चौक न्यायालय परिसर होकर नेहरू चौक महामाया चौक,वसंत विहार चौक से लिंगियाडीह होकर बिलासा चौक, गोलबाजार, बृहस्पति बाजार हो कर वापस पुलिस परेड ग्राउंड पहुंची।
पूरे शहर के भ्रमण पश्चात थानों को आवंटित अतिरिक्त पेट्रोलिंग द्वारा पर्याप्त बल के थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

आज घरों में तीन समय आएगा पानी, नगर निगम ने की व्यवस्था
होली पर्व को ध्यान में रखते हुए आठ मार्च को घरों में तीन समय पानी दिया जाएगा। क्योंकि इस दिन पानी की खपत ज्यादा होती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने पर्व के दिन तीन समय पानी सप्लाई का निर्णय लिया है। इसके तहत सुबह व शाम के अलावा दोपहर डेढ़ बजे से भी एक घंटे के लिए पानी की सप्लाई की जाएगी। इससे किसी को भी पानी की कमी नहीं होगी। होली के दौरान जमकर रंग गुलाल खेला जाता है। साथ ही इसमे पानी का भी सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। होली खेलने के बाद रंग छुटाने के लिए भी पानी की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में इस दिन घर-घर में पानी की खपत सबसे अधिक होती है। इसलिए क्षमता अनुरूप पानी देने के लिए दोपहर के समय एक घंटे के लिए अतिरिक्त रूप से नगर निगम ने पानी देने का निर्णय लिया है। अधिकतर लोग दोपहर एक डेढ़ बजे तक होली खेल लेते हैं। इसके बाद नहाने आदि का काम चलता है।

सिम्स व जिला अस्पताल में अलर्ट,24 घंटे डॉक्टरों की टीम रहेंगी मौजूद
होली पर्व को देखते हुए सिम्स व जिला अस्पताल में सभी स्टाफ डाक्टरों नर्स व वार्ड ब्वाय सहित अन्य इमरजेंसी सेवा के लिए डयूटी लगाई गई है। ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों व घायलों को तत्काल इलाज की सुविधा मिल सके। वही सिम्स व जिला अस्पताल के बाहर एंबुलेंस भी खड़ी रहेगी। जिसमें एक डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे जो सूचना पर घटनास्थल तक भी जाकर घायलों का उपचार करेंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *