बिलासपुर में जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का मामला विधानसभा में उठा
विधायक रजनीस सिंह के सवाल पर पीएचई मंत्री ने कहा-ईई को निलंबित किया
बिलासपुर। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने उठाया। विधायक रजनीश सिंह ने केवल बिलासपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 2021 में कार्य प्रारंभ हुआ और अब तक 303 कार्यों में से केवल 93 कार्य अपूर्ण है।उन्होंने सवाल उठाया कि ठेकेदार कौन है? भुगतान कब किया गया?
प्रश्न के जवाब में मंत्री रुद्र गुरु ने बताया कि बिलासपुर जिले में जन जीवन मिशन के कार्यों की जांच करवाई गई है जिसमें कमियां पाई गई है, जिसके बाद ईई को निलंबित किया गया। इसी प्रश्न पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि किस पर कार्यवाही हुई है यह कोई उत्तर नही है।विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि निलंबन कोई पर्याप्त कार्यवाही नही है दोषी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर करेंगे क्या? जिस पर मंत्री रुद्र गुरु ने कहा कि कार्यवाही के बाद बचा क्या है?अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।मंत्री के वही जवाब सुनकर विपक्ष ने शोर शराबा शुरू कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर जिले जल जीवन मिशन के कार्य की जानकारी दी।शिवरतन शर्मा ने पूछा कि अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर करेंगे क्या?
विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।पूरे छत्तीसगढ़ को चारागाह बना दिया गया है।इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायकों ने विरोध किया और सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे जिससे सदन का माहौल गरमा गया तत्पश्चात विपक्ष के विधायकों ने सदन से बहिर्गमन करते हुए विरोध प्रदर्शित किया।

