बिलासपुर में खुलेगा एम्स स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का शहर में किया गया जोरदार स्वागत
बिलासपुर,। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज विधानसभा में बिलासपुर में एम्स की स्थापना के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एम्स बनने से बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जशपुर, कोरबा सहित सुदूर अंचल की जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। इस प्रयास के लिए जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ ग्रामीण) द्वारा आज महाराणा प्रताप चौक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव का बिलासपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

